...तो इस कारण प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जा सकते हैं आढ़ती

Edited By Shivam, Updated: 18 Apr, 2020 12:45 PM

so due to this traders can go on state level strike

किसानों की फसल की खरीद अब शुरू हो चुकी है। 20 अप्रैल से गेहूं फसल की खरीद भी शुरू होने वाली है। लेकिन इसी बीच फसल खरीदने वाले आढ़तियों ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल के संकेत दिए है, जो कि किसानों के लिए उचित नहीं होगा।

टोहाना (सुशील सिंगला): किसानों की फसल की खरीद अब शुरू हो चुकी है, 20 अप्रैल से गेहूं फसल की खरीद भी शुरू होने वाली है। लेकिन इसी बीच फसल खरीदने वाले आढ़तियों ने प्रदेश स्तरीय हड़ताल के संकेत दिए है। लॉकडाउन के दौरान आढ़तियों का हड़ताल पर जाना किसी भी प्रकार से किसानों के लिए उचित नहीं होगा।

दरअसल, टोहाना की अनाज मंडी में ऑनलाइन परचेसिंग के विरोध में बैठक हुई। आढ़तियों का कहना है कि इस पद्धति से उन्हें नुकसान होगा। इसी के साथ उन्होंने अपनी अन्य मांगों पर भी विचार विमर्श किया है। बैठक में हड़ताल का विचार विमर्श किया जा रहा है, टोहाना अनाज मंडी के सभी आढती प्रदेश स्तरीय हड़ताल पर जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!