Edited By Rakhi Yadav, Updated: 24 Nov, 2018 09:12 AM
यमुनानगर के गांव नाचरोंन में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के भाई ने गोली चला दी। जोकि 14 साल के किशोर अर्जुन के पेट में जा लगी। किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया....
यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): सरकार द्वारा कड़े नियम बनाने के बावजूद भी शादियों में हर्ष फायरिंग का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यमुनानगर के गांव नाचरोंन में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के चाचा ने गोली चला दी। जोकि 14 साल के किशोर अर्जुन के पेट में जा लगी।
किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, पुलिस ने गोली चलाने वाले युवक व जिसकी बंदुक थी, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
गोली चलाने वाला युवक खुद को रादौर के विधायक का पीए बता रहा है। जानकारी के अनुसार इरफान नाम के युवक की शादी थी और घुड़चढ़ी हो रही थी। परिवार और शादी में मौजूद रिश्तेदार डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। नाचते हुए दूल्हे के चाचा के लड़के साजिद ने हवाई फायरिंग कर दी। जो गोली पास में खड़े 14 वर्षीय किशोर को लग गई और उसकी मौत हो गई।