Edited By Shivam, Updated: 21 Jul, 2020 08:17 PM
भाजपा की वरिष्ठ नेता संध्या बजाज ने ओमप्रकाश धनखड़ को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। संध्या बजाज ने कहा कि ओपी धनखड़ बीजेपी के समर्पित नेता...
चंडीगढ़ (धरणी): भाजपा की वरिष्ठ नेता संध्या बजाज ने ओमप्रकाश धनखड़ को हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धनखड़ के नेतृत्व में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। संध्या बजाज ने कहा कि ओपी धनखड़ बीजेपी के समर्पित नेता है, जिसके चलते उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी और अहम भूमिका मिली है। जबकि अब वे अपने अनुभव से पार्टी संगठन को बुलंदियों तक ले जाएंगे।
संध्या बजाज ने कहा कि ओपी धनखड़ ने पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता होने से लेकर प्रदेश का कैबिनेट मंत्री होने तक निस्वार्थ भाव से हरियाणा की जनता की सेवा की है और अब पार्टी संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर वे पार्टी संगठन को भी निस्वार्थ भाव और अपनी मेहनत के बल पर आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ को राजनीति का भी लम्बा अनुभव है और अब उनके नेतृत्व में बरोदा उपचुनाव में भी पार्टी को मजबूती मिलेगी जबकि बीजेपी बरोदा उपचुनाव में भी विजय हासिल करेगी।
संध्या बजाज ने कहा कि ओपी धनखड़ के बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर अब मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उनके लम्बे राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा और पार्टी अब संगठनात्मक रूप से और मजबूत होगी। ओपी धनखड़ का हमेशा से किसानों, जवानों और मजदूरों से विशेष लगाव रहा है और उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से अब पार्टी संगठन में बड़े स्तर पर लोग जुड़ेंगे। इसके आलावा ओपी धनखड़ महिलाओं का सामान करते हुए भी उन्हें विशेष तरजीह देते हैं, जिससे उनके प्रदेशाध्यक्ष बनने से पार्टी के महिला मोर्चे में भी खासा उत्साह है और सबको उनसे आशाएं हैं कि धनखड़ हर कार्यकर्ता को उचित सम्मान देंगे।