धरतीपुत्र के साथ 130 करोड़ भारतीयों को भाजपा ने दिया धोखा: राजन राव

Edited By Shivam, Updated: 04 Jan, 2021 07:30 PM

rajan rao said bjp cheats 130 crore indians with prithviputra

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कार्य किया है, जो इतिहास में स्याह अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा सरकार ने जो तीन काले कृषि कानून बनाए हैं, यह...

गुरुग्राम (गौरव): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति की अध्यक्षा, कुमारी सैलजा के राजनैतिक सचिव व दक्षिण हरियाणा के प्रभारी राजन राव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऐसा कार्य किया है, जो इतिहास में स्याह अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा सरकार ने जो तीन काले कृषि कानून बनाए हैं, यह इतिहास के पन्नों में काले अध्याय के रूप में दर्ज होंगे। 60 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। भाजपा सरकार अहंकार में चूर है। इसीलिए किसानों पर लगातार अत्याचार कर रही है। 

राव ने दिल्ली कूच के लिए आ रहे किसानों पर रात के समय धारूहेड़ा के समीप लाठीचार्ज और ठंडे पानी की बौछार करने की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि भाजपा को उसके एक-एक जुल्म का हिसाब चुकाना होगा। भाजपा ने देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। जिस दिन से भाजपा सत्ता में आई है, देशवासियों पर जुल्म कर रही है। कभी धर्म के नाम पर कभी जाति के नाम पर तो कभी संप्रदाय के नाम पर उन्माद फैलाना भाजपा का असली चेहरा है। उसने तो देश के धरतीपुत्र को भी नहीं छोड़ा। भाजपा ने धरतीपुत्र के साथ 130 करोड़ भारतीयों के साथ धोखा लिया है। यह सरकार पूरी तरह अहंकार में चूर है। इतिहास बताता है कि अहंकार का हमेशा अंत होता है। समय ने  बड़े-बड़े शासकों को झुकाया है। बड़े-बड़े शासकों को जमीन पर आना पड़ा है। भाजपा को भी आज नहीं तो कल अपनी एक एक करनी का हिसाब देना होगा। 

राव ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार बातचीत का ढोंग करती है और दूसरी तरफ कहती है कि हम झुकेंगे नहीं। लोकतंत्र में सरकार जो कह रही है कि हम झुकेंगे नहीं, यह अहंकार है। लोकतंत्र में जनता के सामने झुकना पड़ता है। झुकने में बड़प्पन है और ना झुकने में अहंकार है। भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कृषि विरोधी काले कानूनों से कृषि क्षेत्र पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आज हमारा किसान और मजदूर खतरे में है। किसान और मजदूर खतरे में होगा तो देश तरक्की नहीं कर सकता है। देश का किसान और मजदूर यह बखूबी जानता है कि यह सरकार उसे पूजीपतियों के हाथों बेच रही है। सरकार को किसान और मजदूर की पीड़ा दिखाई नहीं दे रही है। उनका दर्द नहीं दिखाई नहीं दे रहा है। सरकार को सिर्फ अपने कुछ साथी पूंजीपति दिखाई दे रहे हैं। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का फायदा पहुंचाना चाहती है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहुत पहले ही देश को आगाह किया था कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार का मकसद सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना है। आज वह बात लगातार साबित हो रही हैं। आज देशवासी सरकार के इस षड्यंत्र को समझ चुके हैं। 

राव ने कहा कि 60 से ज्यादा किसान इस आंदोलन में अपनी जान गवां चुके हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। भीषण ठंड के साथ बारिश के बीच भी किसान मजबूती से डटे हुए हैं। किसानों पर तरह-तरह के अत्याचार इस सरकार के द्वारा किए गए, लेकिन किसानों ने अपना संयम नहीं खोया। किसानों का यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। सरकार को किसानों के सामने झुकना ही होगा। सरकार को यह काले कानून निरस्त करने ही होंगे और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी का कानून बनाना ही होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में भी किसान और मजदूर अपनी आवाज उठाते थे। उस वक्त कांग्रेस सरकार सभी की आवाज सुनती थी और समाधान करती थी। न्यूनतम समर्थन मूल्य कांग्रेस पार्टी ने ही दिया था।  कांग्रेस पार्टी सरकार के इन कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई में किसान और मजदूरों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!