सरकारी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में योग्यता, निष्पक्षता व पारदर्शिता को अर्हता दें : मनोहर लाल

Edited By Isha, Updated: 14 Mar, 2020 08:34 AM

qualify eligibility fairness and transparency employees manohar lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों का आह्वान किया है कि सरकारी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में योग्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता को अर्हता......

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों का आह्वान किया है कि सरकारी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया में योग्यता, निष्पक्षता और पारदर्शिता को अर्हता दें, क्योंकि इससे शासन और प्रशासन पर जनता का विश्वास बनता है। वह संघ लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में देशभर के राज्य सेवा आयोगों के 22वें राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए आधुनिक तरीके अपनाने होंगे।

उन्होंने कहा कि आयोग और अन्य राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की भूमिका भर्ती प्रक्रिया में एक जौहरी जैसी होती है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रम में बदलाव समय की जरूरत है। उन्हें खुशी है कि आयोग ने वर्ष 2017 में इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के पाठ्यक्रम और स्कीम में बदलाव कर परीक्षा का आयोजन प्रारंभिक, मुख्य तथा साक्षात्कार तीन चरणों में करवाया।

हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आर.के. पचनंदा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता व मैरिट की सकारात्मक सोच के चलते हरियाणा लोक सेवा आयोग ने सिस्टम में काफी सुधार किए हैं।  ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया अपनाकर योग्यता के साथ न्याय किया है। राज्यों के लोक सेवा आयोगों की स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. जी. चक्रपाणी ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग से हमने लीगल सब कमेटी अपनाई है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की उप समितियों व अन्य नियमों की जानकारी वैबसाइट पर उपलब्ध है।

5 वर्ष दौरान लगभग 70,000 पदों पर भर्ती की : मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग और राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाती है। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष दौरान लगभग 70,000 पदों पर भर्ती की और सिस्टम को ठीक किया है।  उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का युवा नौकरी के लिए सिफारिश ढूंढते नहीं फिरते, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अव्वल आने के लिए मेहनत कर रहे हैं।  

इसी प्रकार, सरकार ने निर्णय लिया है कि ‘क्लास वन’ से सीधा आई.ए.एस. बनने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पास भेजे जाने वाले नाम भी अब लिखित परीक्षा के बाद भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर राज्य की रिक्ति एक बनती है तो हरियाणा से 5 नाम भेजे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा और साक्षात्कार के तुरंत बाद परिणाम आयोग की वैबसाइट पर डाल दिया गया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सिविल सेवा के पदों पर भर्ती के परिणाम घोषित करने के पीछे बड़े-बड़े खेल होते थे और राजनीतिक हस्तक्षेप के बिना आयोग परिणाम घोषित नहीं कर पाता था। हमने इस मिथ्या को तोड़ा है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!