Edited By vinod kumar, Updated: 22 Sep, 2021 07:28 PM
पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बुधवार शाम शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री अपने साथ मिठाई लेकर पहुंचे थे, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री...
चंडीगढ़ (धरणी): पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बुधवार शाम शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे। पंजाब के मुख्यमंत्री अपने साथ मिठाई लेकर पहुंचे थे, उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को नई जिम्मेवारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका बुके देकर सम्मान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे दोनों मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि वे आपसी प्रेम, सदभाव एवं सहयोग की भावना से मिल-जुलकर प्रगति के पथ को सुगम बनाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमद भगवतगीता की प्रति, रथ व शॉल भेंट किया।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)