सत्ता पक्ष जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए हर समय तैयार: पंवार

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Aug, 2018 11:36 AM

prepared for discussions on issues of public interest panwar

परिवहन व जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि विपक्ष केवल मीडिया में बने रहने के लिए विधानसभा सत्र से पहले सदन नहीं चलने देंगे जैसे बयान देता है।  विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सत्ता पक्ष सदैव जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए...

पंचकूला: परिवहन व जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार का कहना है कि विपक्ष केवल मीडिया में बने रहने के लिए विधानसभा सत्र से पहले सदन नहीं चलने देंगे जैसे बयान देता है। 
विधानसभा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में सत्ता पक्ष सदैव जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार रहता है। पंजाब केसरी प्रतिनिधि चंद्रशेखर धरणी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि एस.वाई.एल. का पानी भाजपा ही लाएगी। 

प्रश्न-15 अगस्त के बाद जाट  आंदोलन की चेतावनी पर सरकार की क्या तैयारियां हैं।
उत्तर-मुख्यमंत्री सभी खाप पंचायतों के अलावा जाट आरक्षण संघर्ष समिति से भी पहले ही मिलकर बात कर चुके हैं।  सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था और समझौते को लागू करवाया जाएगा।

प्रश्न-जाट आंदोलन में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए सरकार की क्या तैयारी है।
उत्तर-प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश में भाईचारा बना रहे इसके लिए मुख्यमंत्री इस पर नजर बनाए हैं।

प्रश्न-मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा था कि जाट आरक्षण के दौरान सरकार की चूक रही, इसका समर्थन अनिल विज ने भी किया था इसपर आप क्या कहेंगे।
उत्तर-यह उनके निजी विचार हो सकते हैं दोनों ही सरकार के वरिष्ठ मंत्री हैं। 

प्रश्न-विधानसभा सत्र के दौरान इनैलो ने 18 अगस्त को हरियाणा बंद का आह्वान किया है।
उत्तर-एस.वाई.एल. हमारे प्रदेश की जीवन रेखा है। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मिलकर भी समय-समय पर इस मुद्दे पर बात करते रहते हैं और निश्चित ही एस.वाई.एल. मुद्दे का समाधान भाजपा सरकार में आएगा।

प्रश्न-विपक्षी दलों का कहना है कि विधानसभा सत्र काफी हंगामेदार रहने वाला है, सत्र नहीं चलने दिया जाएगा।
उत्तर-सरकार के लगभग 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान हर बार विपक्ष के यही बयान होते हैं लेकिन सत्र में किसी प्रकार की रुकावट नहीं आई है। विपक्ष का हक है जनहित में मुद्दों को उठाना, सरकार का भी फर्ज है उनके सवालों के जवाब दे जो मनोहरलाल की सरकार सुचारू रूप से देती आ रही है। विपक्ष मीडिया में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजी करता रहता है। 

प्रश्न-हरियाणा में वोल्वो बसों की खस्ता हालत में सुधार के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
उत्तर-हरियाणा रोडवेज की 39 ऐसी वोल्वो बसें हैं जो अपने 10 साल पूरे कर चुकी हैं, उनकी हालत खस्ता है जिनको बदला जाएगा। वर्तमान में रोडवेज में शामिल 39 वोल्वो और मर्िसडीज बसों में से कुछ बसें तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं। जल्द ही 22 नई वोल्वो बसें रोडवेज बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस साल 650 नई बसें खरीदी जाएंगी। इनमें 350 बसें सामान्य श्रेणी की होंगी, जबकि 150 बसें मिनी होंगी। वहीं 150 डीलक्स ए.सी. बसें खरीदने को मंजूरी दी गई है। इन बसों को विभिन्न जिलों में भेजा जाएगा। 

प्रश्न-सुरक्षा के लिहाज से सुनारिया और अम्बाला जेल महत्वपूर्ण है जिनमें राम रहीम और हनीप्रीत बंद है।
उत्तर-हमारे लिए सुरक्षा की दृष्टि से सभी जेलें समान हैं, इसलिए जल्द ही हरियाणा की सभी जेलों में 4जी जैमर लगाए जाएंगे भले ही वह अम्बाला जेल हो, सुनारिया जेल हो या फरीदाबाद जेल हो
 

प्रश्न- हरियाणा में कितनी बसों की जरूरत है।
जबाब- प्रतिदिन 33 लाख लोग हरियाणा में सफर करते हैं। इस वक्त हम 13 लाख लोगों को ही बस सफर की सुविधा दे पा रहे हैं, कम से कम हरियाणा प्रदेश में 12000 बसें होनी चाहिएं जिससे पूर्ण रूप से सुविधा दी जा सकती है, प्राइवेट रूट बस पॉलिसी का मामला अभी तक सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है जैसे ही सुप्रीम कोर्ट से मामला सुलझ जाएगा 452 रूटों पर प्राइवेट बसें चलेंगी।

प्रश्न - लोकसभा-विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा की क्या रणनीति है।
उत्तर - भाजपा का पूरे देश व प्रदेश में बूथ स्तर पर गठन है। चुनाव आयोग किसी भी समय चुनावों की घोषणा कर दे तो भाजपा और उसके कार्यकत्र्ता हर समय चुनावों को लेकर तैयार हैं। इस बात का उदाहरण गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों में देख लिया वहां भाजपा की सरकार बनी और भाजपा के घोषणा पत्र में यह मुख्य है कि कांग्रेस मुक्त भारत को बनाना है। इसमें अब कुछ राज्य बचे हैं जिनसे कांग्रेसमुक्त किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!