गरीब छात्राओं को जल्द मिलेंगे सेनेटरी पैड

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Jun, 2018 10:01 AM

poor girl students meet soon sanitary pads

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणाओं के अनुरूप प्रदेश में स्कूली छात्राओं और बी.पी.एल. परिवारों की महिलाओं को आगामी अगस्त माह तक सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां हुई स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की...

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की घोषणाओं के अनुरूप प्रदेश में स्कूली छात्राओं और बी.पी.एल. परिवारों की महिलाओं को आगामी अगस्त माह तक सेनेटरी पैड उपलब्ध करवाएं जाएंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां हुई स्कूल शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 साल तक की लड़कियों को सेनेटरी पैड स्कूल में ही दिए जाएंगे और 18 साल से अधिक की महिलाओं को पी.डी.एस. सिस्टम के द्वारा राशन की दुकानों पर ही हर महीने सेनेटरी पैड दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनेटरी पैड पर 1 रुपए प्रति पैकेट सर्विस चार्ज लगाया जाएगा।

बताया गया कि एक सर्वे के परिणामों में यह सामने आया है कि केवल 28 प्रतिशत लड़कियां सेनिटरी पेड का इस्तेमाल करती हैं और 40 प्रतिशत महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती है जिससे वे कई तरह की बीमारियों का शिकार होती हैं। हरियाणा सरकार द्वारा सेनिटरी पेड उपलब्ध करवाने से स्कूली छात्राओं और महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!