CAQM के आदेशों के बाद भी फैलाया जा रहा था प्रदूषण, 5 निर्माण स्थल सील

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 11 Nov, 2026 01:26 PM

pollution continued despite caqm orders 5 construction sites sealed

वायु प्रदूषण की रोकथाम और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है।

गुड़गांव,(ब्यूरो):  वायु प्रदूषण की रोकथाम और निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों का पालन सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम (उत्तर) की टीम ने नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच निर्माण स्थलों को सील कर दिया। इनमें से तीन निर्माण स्थल उद्योग विहार क्षेत्र में स्थित हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एचएसपीसीबी के एईई कामेश ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन निर्माण स्थलों पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया। इसके अलावा, संबंधित निर्माण स्थलों की ओर से एचएसपीसीबी के डस्ट पोर्टल से जुड़ी आवश्यक अनुपालन प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई थी। इन उल्लंघनों को गंभीरता से लेते हुए पांचों स्थलों को सील करने की कार्रवाई की गई।

 

उन्होंने कहा कि निर्माण गतिविधियों के दौरान धूल नियंत्रण के निर्धारित उपायों को अपनाना अनिवार्य है। नियमों का पालन नहीं करने वाले निर्माण स्थलों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। क्षेत्र में निरीक्षण अभियान भी लगातार चलाया जाएगा, ताकि सीएक्यूएम के दिशा-निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!