एक्शन में CM, पटवारी सस्पेंड, PWD अधिकारी का वेतन काटने के आदेश

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Nov, 2026 02:28 PM

cm nayab singh action to suspend patwari and deduct salary for negiligence

बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में दिखाई दिए। सीएम ने जहां शिकायतें मिलने पर गुड़गांव गांव के पटवारी को सस्पेंड कर दिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी भवन में हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में दिखाई दिए। सीएम ने जहां शिकायतें मिलने पर गुड़गांव गांव के पटवारी को सस्पेंड कर दिया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एक अधिकारी द्वारा सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने पर वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम सैनी बिल्डर की मनमानी पर आग बबूला भी हो गए। बैठक में मुख्यमंत्री ने 15 शिकायतों में से 11 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया जबकि 4 शिकायतों पर कार्रवाई कर अगली बैठक में इसकी रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

 वहीं, प्रॉपर्टी आईडी को लेकर आई शिकायतों पर सीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए हैं। सीएम ने नगर परिषद पटौदी/जटौली मंडी के ME व बिल्डिंग इंपेक्टर का अगले तीन महीने तक आधा वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उनका एनसीआर से बाहर तबादला करने के आदेश भी दिए हैं। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में हरियाणा के स्कूलों के कायाकल्प के लिए 2 हजार रुपए से अधिक की योजना को मंजूरी दी गई है। अगले साल 2027 के अंत तक 400 से अधिक स्कूल के भवन बनेंगे। एक व्यक्ति की सार्वजनिक शौचालयों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह एक कमेटी का गठन करें और शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की जांच करने के आदेश दिए हैं। हरेरा के आदेश पर बिल्डर द्वारा सीनियर सिटिजन को एक फ्लैट दिया जाना था, लेकिन बिल्डर ने सीनियर सिटीजन को दिए गए फ्लैट पर जबरन कब्जा कर लिया और हरेरा के आदेशों को नहीं माना। ऐसे में बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!