हरियाणा में हाई अलर्ट के बाद करनाल से पुलिस ने उठवाया धरना, किसानों को घर जाने के लिए कहा

Edited By Isha, Updated: 27 Jan, 2021 04:48 PM

police picket from karnal after high alert in haryana

हरियाणा में हाई अलर्ट के बाद करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना स्थल से किसानों को घर जाने के लिए कह दिया गया है , वहीं लंगर व्यवस्था को भी बन्द करवा दिया गया है।

करनाल(विकास मैहला): हरियाणा में हाई अलर्ट के बाद करनाल के बसताड़ा टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना स्थल से किसानों को घर जाने के लिए कह दिया गया है, वहीं लंगर व्यवस्था को भी बन्द करवा दिया गया है। 

PunjabKesari

बता दें कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर कई दिनों से चल रहा धरना पुलिस प्रशासन ने बन्द करवा दिया है। कल हुई अप्रिय घटना के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंच गया और वहां से धरना स्थल को शांति प्रिय तरीके से बन्द करवाया, लंगर व्यवस्था भी बन्द करवाई। मौके पर खुद पुलिस कप्तान और डीसी भी पहुंचे।

PunjabKesari

उन्होंने आस पास के गांवों के लोगों के साथ मिलकर किसानों को समझाया जिसके बाद टोल प्लाजा पर धरना बन्द कर दिया गया है  वहीं दिल्ली जाने वाली और दिल्ली से आने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों को भी अब बसताड़ा टोल प्लाजा पर रुकने नहीं दिया जा रहा है। उधर घरौंडा में कुछ अराजक तत्वों ने ट्रैक्टर पर जा रहे किसानों को पत्थर मारे उसमें पुलिस ने मामला दर्ज शरारती तत्व को गिरफ्तार भी कर लिया है।  

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!