जन्मदिन पर किसानों ने फूंका PM मोदी का पुतला, 20 को दी सड़कें जाम करने की चेतावनी

Edited By Isha, Updated: 17 Sep, 2020 02:30 PM

pm modi burnt his effigy on birthday

हरियाणा में 3 अध्यादेश के खिलाफ किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां 10 सितंबर को पिपली में भारी विरोध के बावजूद रैली की वहां लाठीचार्ज हुआ  अब किसानों ने संघर्ष को तेज करते हुए पूरे हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन आरं

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा में 3 अध्यादेश के खिलाफ किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां 10 सितंबर को पिपली में भारी विरोध के बावजूद रैली की वहां लाठीचार्ज हुआ  अब किसानों ने संघर्ष को तेज करते हुए पूरे हरियाणा में जिला मुख्यालयों पर धरने प्रदर्शन आरंभ कर दिए हैं। आज जहां प्रधानमंत्री का देश भर में जन्म दिवस मनाया जा रहा है वहीं किसानों ने प्रधानमंत्री के पुतले जलाकर अपना रोष प्रकट किया।

यमुनानगर जिला सचिवालय में इकट्ठा हुए किसानों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद प्रधानमंत्री का पुतला बनाकर उसे जलाया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना  का कहना है कि केंद्र सरकार ने तीन अध्यादेश लाकर किसानों को मारने की साजिश रची है। अब यह अध्यादेश राज्यसभा में पास कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री का जन्मदिन है और हम पुतला जलाकर उनका मरण दिन मना रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री किसानों के लिए मर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब पूरे प्रदेश में जहां धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं वही 20 तारीख को सड़के जाम की जाएंगी और उसके बाद भी सरकार ने अध्यादेश वापस नहीं लिए तो 27 सितंबर को बड़े आंदोलन का ऐलान किया जाएगा। किसानों का यह आंदोलन धीरे-धीरे तेज होने लगा है और साथ-साथ उग्र भी होने लगा है। सरकार जहां तीनों अध्यादेश को लागू करने पर अड़ी हुई है वहीं किसान इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देना चाहते इसी को लेकर तकरार और बढ़ने की आशंका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!