Edited By Shivam, Updated: 15 Aug, 2018 03:34 PM
सिरसा के गांव केहरवाला में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। गुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ है। ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद...
सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के गांव केहरवाला में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने से गांव में चर्चा का माहौल बन गया। गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। गुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ है। ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों गुब्बारों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज सुबह जब वे अपने खेत में जा रहे थे तो उनको खेत में पड़े गुब्बारे दिखे। पास जाकर उन्होंने गुब्बारे देखे तो गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था। साथ ही गुब्बारों में पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ था। पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और तरह तरह की चर्चाएं छिड़ गई। ग्रामीणों ने इन गुब्बारों को पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं रानियां पुलिस प्रभारी दले राम ने बताया कि गांव केहरवाला में तीन पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद इन गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया की गुब्बारों की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।