बेटी की इज्जत की सौदागर मां ने दांतों से काट खाया, नाना करता था दुष्कर्म

Edited By Shivam, Updated: 06 Jun, 2018 09:44 PM

mother bitten with teeth to daughter for returning case

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर से सुर्खियों में आई है। 15 साल की बच्ची से उसका सगा नाना ही दुष्कर्म करता था और उसकी मां रुपयों के लालच में उसे दूसरों के सामने परोसने का मामला एक महीने पहले महिला थाना पुलिस ने...

रेवाड़ी(मोहिंदर भारती): रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना एक बार फिर से सुर्खियों में आई है। 15 साल की बच्ची से उसका सगा नाना ही दुष्कर्म करता था और उसकी मां रुपयों के लालच में उसे दूसरों के सामने परोसने का मामला एक महीने पहले महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया था। जिसमें पुलिस ने पीड़िता के नाना, मां सहित चार लोगों पर दुष्कर्म व शोषण करने का मामला दर्ज किया था।

नाबालिग पीड़िता ने बताया की उसका सगा नाना उसके साथ पिछले 5 वर्षों से दुष्कर्म कर रहा है। साथ ही नाना का दोस्त भी उसे अपनी हवस का शिकार बना चुका है। यहीं नहीं पीड़िता की सगी मां भी रुपयों के लालच में ग्राहकों के सामने पेश कर जेब गर्म करती रही है। मामला दर्ज होने के बाद से ही मां और नाना पीड़िता पर दबाव बना रहे हैं।

दबाव बनाने को ही लेकर आज पीड़िता की मां ने उसे दांतों से काटकर बुरी तरह ज़ख्मी कर दिया। ज़ख्मी हालत में पिता ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। पीड़िता और उसके पिता ने बताया कि आरोपी मां उनपर दबाव बनाकर मामला वापस लेने के लिए कह रही है। मामला वापस ना लेने पर जान से मारने की भी धमकी दे रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!