शादी के लिए ब्यूटी पार्लर में सजने गई लड़की लापता

Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Feb, 2019 10:51 AM

missing girl in beauty parlor

कुरुक्षेत्र-झांसा मार्ग स्थित एक पैलेस में होने वाली शादी के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब विवाह मंडप पर जाने से पहले ब्यूटी पार्लर पर सजने गई लड़की लापता हो गई। परिजनों ने जब लड़की के लापता होने की सूचना वर पक्ष को दी तो उनके हाथ से चाय की प्याली...

थानेसर(नरुला): कुरुक्षेत्र-झांसा मार्ग स्थित एक पैलेस में होने वाली शादी के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब विवाह मंडप पर जाने से पहले ब्यूटी पार्लर पर सजने गई लड़की लापता हो गई। परिजनों ने जब लड़की के लापता होने की सूचना वर पक्ष को दी तो उनके हाथ से चाय की प्याली तक छूट गई। लड़की पक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
सूचना पर कृष्णा गेट चौकी प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे।

लड़की पक्ष जिला अम्बाला व लड़का जिला करनाल से है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के माता-पिता विदेश में रहते हैं, जबकि लड़की अपने ताऊ के पास लगभग 1 वर्ष से रह रही थी। रविवार को लड़की शादी के लिए अपनी बहन के साथ ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए आई थी। लड़की ने ब्यूटी पार्लर पर पहले अपनी बहन को तैयार करने को कहा और कुछ देर में ये बोल चली गई कि वह अभी आ रही है किंतु बहुत समय बीतने पर भी वह पार्लर नहीं आई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!