कुलदीप बोले- ट्विटर मंत्री बिल में घुसे हैं, बाहर निकलकर जवाब दें

Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Sep, 2017 12:40 PM

kuldeep said twitter minister has entered the bill

हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पंचकूला में हुई हिंसा के लिए सरकार व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए मनोहर सरकार से इस्तीफा मांगा है।

अम्बाला छावनी (कमलप्रीत):हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने पंचकूला में हुई हिंसा के लिए सरकार व भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराते हुए मनोहर सरकार से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने पूरी सरकार पर अंडर ग्राऊंड हो जाने के आरोप जड़े हैं। हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा चंडीगढ़ से लौटते समय अम्बाला कैंट रुके। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।

डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में हुई हिंसा के लिए कुलदीप शर्मा ने सीधे-सीधे सरकार को जिम्मेदार मानते हुए इसे सरकार का फेलियर करार दे दिया। कुलदीप शर्मा ने इशारों ही इशारों में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर तंज कसते हुए कहा कि ट्विटर मंत्री चूहा बनकर बिल में घुस गए हैं। बाहर निकलकर जवाब दें। मीडिया पर हमला लोकतंत्र के हित मे नहीं है। सरकार हर मोर्चे पर विफ ल है इसलिए कांग्रेस मनोहर सरकार से इस्तीफे की मांग करती है। 

इस अवसर पर ब्रह्मपाल राणा, सुभाष भाशी, गगन डांग, दर्शन लाल दुआ, अशोक दुआ, लक्की सिंह राणा, विजय गुम्बर, प्रतीक गुप्ता, रोह पाल, अतुल महाजन, नितिन भाटिया, गुरदीप सागवान, रत्न लाल टांक, कल्लू पहलवान, विकास वालिया, दीपक ऋषि, डा. सैनी व अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे। वहीं अनिल विज ने सोशल मीडिया पर पलटवार करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कुलदीप शर्मा को मदारी व बंदर की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि दोनों का खुले घूमना ठीक नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!