ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले 121 भारतीय खिलाड़ियों में 30 हरियाणा के: खेल मंत्री

Edited By Isha, Updated: 24 Jun, 2021 06:59 PM

it is a matter of pride to have 30 from haryana out of 121 indian players

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टोक्यो ओलंपिक खेलने जा रहे देश भर के कुल 121 खिलाडिय़ों में से 30 हमारे प्रदेश के हैं। क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाडिय़ों

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टोक्यो ओलंपिक खेलने जा रहे देश भर के कुल 121 खिलाडिय़ों में से 30 हमारे प्रदेश के हैं। क्वालीफाई करने वाले सभी खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने के लिए वे लगातार इनके संपर्क में हैं । इन खिलाडिय़ों को बेहतरीन कोच प्रशिक्षित कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक मेडल देश के लिए जीते जा सकें।

सरदार संदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि टोक्यो ओलंपिक खेलने जा रहे देश भर के कुल 121 खिलाडिय़ों में से 30 हमारे प्रदेश के हैं। विशेष बातचीत में खेल राज्य मंत्री ने कहा कि खिलाडिय़ों का हौंसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार खेल विभाग ने इन सभी खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत रूप से लिखित में बधाई संदेश भेजे हैं । खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह ने कहा कि देश की कुल आबादी की तुलना में प्रदेश की आबादी महज दो प्रतिशत है। बावजूद इसके आलंपिक के लिए लगभग 25 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से चयनित होना कारगर खेल नीति को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ओलंपिक के लिए चयनित हुए खिलाडिय़ों को पहली बार पांच लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई है।

लगभग 20 खिलाडिय़ों के खाते में यह राशि पहुंच चुकी है। जबकि शेष की औपचारिकताएं पूरी होने के तुरंत बाद उन्हें भी राशि मुहैया करवा दी जाएगी। इस राशि से खिलाड़ी अपनी डाइट और तैयारी हेतू  उपकरण व अन्य सामान खरीद पाएंगे। जिनकी उन्हें प्रेक्टिस के लिए जरुरत है। खेल मंत्री ने कहा कि बतौर खेल मंत्री उनके लिए सभी खेल समान हैं। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में प्रदेश के लिए इस वर्ष दो बड़े इवेंट ओलंपिक और खेलो इंडिया आ रहे हैं। खेलो इंडिया 21 से 30 नवंबर तक पंचकूला व आसपास साथ लगते जिलों के आयोजित किया जाएगा। जिसमें ब्रिक्स देशों सहित हजारों खिलाड़ी भाग लेंगे। जापान ओलंपिक पैटर्न को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार खेलो इंडिया को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!