अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव : पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणवी संस्कृति की अनूठी छठा बिखेरी

Edited By Isha, Updated: 06 Dec, 2019 12:42 PM

international geeta festival

धूम मची हरियाणे की, बीन बांसली ढोल-नगाड़े गूंज सुणो इस गाणे की...। इस दमदार हरियाणवी गीत की प्रस्तुति युवा एवं सांस्कृतिक विभाग में कार्यरत डा. हरविंद्र सिंह राणा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

कुरुक्षेत्र (धमीजा): धूम मची हरियाणे की, बीन बांसली ढोल-नगाड़े गूंज सुणो इस गाणे की...। इस दमदार हरियाणवी गीत की प्रस्तुति युवा एवं सांस्कृतिक विभाग में कार्यरत डा. हरविंद्र सिंह राणा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दी। गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर पुरुषोत्तमपुरा बाग हरियाणवी संस्कृति से सराबोर हो उठा, जब विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने एक से बढ़कर एक हरियाणवी समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। मंच की कमान भी डा. राणा ने खुद संभाली।
Image result for पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणवी संस्कृति की अनूठी छठा बिखेरी

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत गीता ज्ञान का संदेश देने वाली प्रस्तुति से इस प्रकार की गई-सुनो गीता का ज्ञान। तदोपरांत आर्य पी.जी. कालेज पानीपत के छात्रों ने रसिया की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। 

Image result for पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणवी संस्कृति की अनूठी छठा बिखेरी

एस.डी. स्नातकोत्तर कालेज पानीपत के विद्याॢथयों ने माहौल में नया जोश भरते हुए हरियाणवी धमाल की धमाकेदार प्रस्तुति दी, जिसके बाद यू.टी.डी. कुरुक्षेत्र के छात्रों ने भजन और लोकगीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। जनता कालेज कौल द्वारा रिचुअल प्रस्तुति से समां बांधा गया। अंत में डा. राणा ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। हरियाणवी संस्कृति को समॢपत समारोह में दमदार हरियाणवी प्रस्तुतियों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। बच्चे, बूढ़े, जवान, महिला-पुरुष सब झूमते नजर आए। गीता जयंती उत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से पर्यटक पहुंचकर उत्सव का आनंद उठा रहे हैं।

Image result for पुरुषोत्तमपुरा बाग में हरियाणवी संस्कृति की अनूठी छठा बिखेरी

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!