वैष्णों देवी जाने वालों के लिए अहम खबर,  करनाल से कटरा जाने वाली बस का समय बदला

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2022 12:36 PM

important news for those going to vaishno devi

रोडवेज ने करनाल से कटरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। अब यह बस सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। पहले बस का समय सुबह 7.20 बजे था। बताया जा रहा है कि यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने समय बदला है, ताकि दूसरे जिलों से भी आकर यात्री आसानी से बस

करनाल:  रोडवेज ने करनाल से कटरा जाने वाली बस के समय में बदलाव किया है। अब यह बस सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। पहले बस का समय सुबह 7.20 बजे था। बताया जा रहा है कि यात्रियों की मांग पर रोडवेज ने समय बदला है, ताकि दूसरे जिलों से भी आकर यात्री आसानी से बस पकड़ सकें। यह बस करनाल से सुबह चलकर रात्रि नौ बजे कटरा पहुंचेगी।

करनाल डिपो से तीन बसें कटरा के लिए रिजर्व हैं, लेकिन रोजाना एक बस ही रवाना होती है। यह बस रात में कटरा पहुंचने के बाद अगले दिन कटरा से सुबह साढ़े छह बजे करनाल होते हुए दिल्ली तक के लिए चलती है। इसका करनाल में पहुंचने का समय शाम सात बजे के करीब है। वहीं रात 10 बजे दिल्ली पहुंचती है। दिल्ली में रात रुकने के बाद अगले दिन दिल्ली से चंडीगढ़ तक यही बस चलती है। करनाल डिपो से चलने वाली इस बस में रोजाना पानीपत, कुरुक्षेत्र और अंबाला से भी यात्री वैष्णो देवी के लिए जाते हैं। अब बस रवानगी का समय बढ़ने से दूसरे जिलोें से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!