जल्द ही जेल से बाहर आ सकता है राम रहीम, तीसरी बार मिलने जेल पहुंची हनीप्रीत

Edited By Isha, Updated: 31 Dec, 2019 11:16 AM

honeypreet meet dera chief gurmeet ram rahim at rohtak s sunaria jail

सोमवार को हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की।हनीप्रीत के साथ उसका चचेरा भाई चरणजीत सिंह सिद्धू, राम रहीम का एडवोकेट हरीश छाबड़ा व वह राजेंद्र सिंह सरा

रोहतक: सोमवार को हनीप्रीत सुनारिया जेल पहुंची और राम रहीम से 20 मिनट तक मुलाकात की। हनीप्रीत के साथ उसका चचेरा भाई चरणजीत सिंह सिद्धू, राम रहीम का एडवोकेट हरीश छाबड़ा व वह राजेंद्र सिंह सरा भी थे। इससे पहले वह 9 व 23 दिसंबर को भी राम रहीम से मुलाकात कर चुकी है। करीब एक घंटे तक वह जेल परिसर में रही। इस दौरान अन्य कैदियों की मुलाकात बंद रही। 



राम रहीम और हनीप्रीत की मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। हनीप्रीत की आठ दिन में राम रहीम से तीसरी बार मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि हनीप्रीत से मुलाकात में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने डेरे की गतिविधियों की जानकारी ली। लेकिन वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक गलियारे में राम रहीम के जमानत की बातें उठ रही हैं। चर्चा है कि साध्वी यौन शोषण में उम्रकैद की सजा काट रहा राम रहीम जमानत पर बाहर आना चाहता है। इसके लिए अंदर खाते में तैयारियां चल रही हैं।

हनीप्रीत, राम रहीम।

गौरतलब है कि जेल प्रशासन ने उसका नाम गुरमीत की पारिवारिक सूची में शामिल कर लिया है। सजायाफ्ता कैदी से मिलने के लिए सप्ताह में दो दिन तय होते हैं। उनसे मिलने वालों के दस लोगों का नाम जेल प्रशासन के पास होता है। हालांकि 9 दिसंबर को वह परिवार वालों के साथ राम रहीम से मिली थी। उसके बाद वह 23 दिसंबर को पहली बार जेल में गुरमीत राम रहीम से मुलाकात करने पहुंची। अब 30 दिसंबर को वकीलों के साथ वह सुनारिया जेल पहुंची। 

Image result for राम रहीम से मिलने जेल पहुंची हनीप्रीत

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!