हरियाणा खाद्य आपूर्ति मंत्री का बयान, पानी देने के हक में नहीं था अकाली दल इसलिए तोड़ा गठबंधन

Edited By Isha, Updated: 28 Sep, 2019 01:08 PM

haryana food supply minister s statement

हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने अकाली दल बादल पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अकाली दल हरियाणा में एसवाईएल का पानी देने के हक़ में नहीं था इसलिए हरियाणा

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने अकाली दल पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि अकाली दल हरियाणा में एसवाईएल का पानी देने के हक़ में नहीं था इसलिए हरियाणा में गठबंधन नहीं किया। उन्होंने कहा कि अकाल दल हमेशा से ही हरियाणा के हक का विरोध करता रहा है।

कंबोज ने दो टूक में सुखबीर बादल के अकाली दल से धोखा करने के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि हमने अकाली दल को विधानसभा चुनाव में टिकटें देने का कोई आश्वासन नहीं दिया था हमने हरियाणा में अकाली दल से गठबंधन किया ही नहीं तो गठबंधन धर्म कैसे निभाते। गठबंधन कभी हरियाणा में हुई ही नहीं तो धोखा कैसे किया। उन्होंने सुखबीर बादल पर तंज कसते हुए कहा कि हमने पंजाब में अकाली दल का सहयोग कर चुनाव जितवाए है। मंत्री कर्णदेव कंबोज आज सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने इनैलो , हविपा से पहले गठबंधन किया था जिसका नुकसान भाजपा को झेलना पड़ा था। अब किसी भी पार्टी से गठबंधन करने पर भाजपा ने तौबा कर ली है। राव इंद्रजीत द्वारा अपनी बेटी के लिए विधानसभा की टिकट मांगने पर तंज कसते हुए मंत्री कर्णदेव कंबोज ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के लिए टिकट मांग सकता है लेकिन किसी भी व्यक्ति का दबाव केंद्र सहन नहीं करेगा। मंत्री कर्णदेव कंबोज ने इंद्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!