फांसी का फंदा लगा व्यक्ति ने दी जान, छोड़ा सुसाइड नोट

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 13 May, 2018 11:03 AM

hanged hanged by the person left suicide note

शहर के नेहरू पार्क निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बलराज के तौर पर हुई है। बलराज बिल्डिंग आदि बनाने का....

बहादुरगढ़ :  शहर के नेहरू पार्क निवासी एक व्यक्ति ने बीती रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बलराज के तौर पर हुई है। बलराज बिल्डिंग आदि बनाने का काम करता था। पिछले कुछ समय से वह परेशान चल रहा था।

शुक्रवार को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब साढ़े 6 बजे परिजन उक्त कमरे में गए तो उन्हें बलराज का शव पंखे पर लटकता दिखाई दिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। मामला लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। इधर, परिजनों को उक्त कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। उक्त सुसाइड नोट में 2 उद्यमियों को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया गया है।

राहुल ने पुलिस शिकायत में कहा कि उसके पिता ने विजय चंदानी की एम.आई.ई. और पुराना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरियां बनाई थी। विजय पर हमारे 18 लाख रुपए बकाया हैं। इसके अलावा सोनीपत निवासी कुलवंत सिंह की सफियादाबाद में फैक्टरी भवन का निर्माण किया था। कुलवंत पर उनके जी.एस.टी. के 32 लाख और बिल्डिंग के लगभग 40 लाख रुपए बकाया है।

जानकारी के अनुसार राहुल और उसके पिता पिछले काफी समय से इन दोनों से अपना बकाया मांग रहे थे। मगर यह लगातार टकराते रहे। अब पिछले कुछ दिनों से रुपए देने के बजाय इन्होंने जान से मारने तक की धमकियां देनी शुरू कर दी। उक्त लोगों ने मानसिक रूप से इतना प्रताडि़त किया कि उसके पिता ने यह कदम उठा लिया।
 

 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!