6 साल में किए 3970 करोड़ के विकास का मिला फायदा, पंचकूला की जनता का आभार: गुप्ता

Edited By Shivam, Updated: 31 Dec, 2020 05:19 PM

gupta said 3970 crore development done in 6 years in panchkula

2 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के लंबित निकाय चुनावों में भाजपा पंचकूला में कांग्रेस सोनीपत में और जन चेतना पार्टी अंबाला में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही है। इस जीत का श्रेय पंचकूला के विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भाजपा...

चंडीगढ़ (धरणी): 2 साल के लंबे इंतजार के बाद हरियाणा के लंबित निकाय चुनावों में भाजपा पंचकूला में कांग्रेस सोनीपत में और जन चेतना पार्टी अंबाला में अपना मेयर बनाने में कामयाब रही है। इस जीत का श्रेय पंचकूला के विधायक एवं विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने भाजपा द्वारा किए विकास को दिया है। इस मौके पर गुप्ता ने दावा किया कि जीते हुए मेयर के साथ मिलकर पंचकूला में और भी बड़े प्रोजेक्ट लाए जाएंगे भारी विकास किया जाएगा। उन्होंने पंचकूला की जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि उम्मीद करता हूं कि मेयर उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरेगा।

बता दें कि पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी 16 सीटों पर और जननायक जनता पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और मेयर पद पर भाजपा ने कुलभूषण गोयल को अपना उमीदवार को बनाया था। जिन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है। इस मौके पर ज्ञान चंद गुप्ता ने ने कहा पिछले 6 साल में उनकी सरकार ने  3970 करोड रुपए के विकास कार्य केवल पंचकूला में किए गए।

गुप्ता ने कहा कि एनएच- 73 जोकि पंचकूला से यमुनानगर तक नेशनल हाईवे पर कांग्रेस ने एक रोड़ा भी नहीं डाला। कभी एनवायरमेंट और कभी फॉरेस्ट की क्लीयरेंस न होने की बात कहती रही। लेकिन उनकी सरकार बनने पर दोनों विभागों से एनओसी ली गई और करीब 1150 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया। इंस्टिट्यूट आफ आयुर्वेद एंड योगा के लिए गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और बताया कि यह आयुष का एम्स टाइप अस्पताल है। जिसमें लगभग 500 करोड़ की लागत से 250 बेड का अस्पताल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर भी बनाया जा रहा है। जिस पर ढाई सौ करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने 150 करोड़ की लागत  से तैयार नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी को भी केंद्र सरकार द्वारा दिया बड़ा तोहफा बताया।

गुप्ता ने कहा उन्होंने विधायक बनने पर 62 करोड़ की लागत से कजौली वाटर वर्क से पंचकूला तक पाइप लाइन डलवाई और जिससे पानी पंचकूला पहुंच पाया। आज पंचकूला में पानी की कोई कमी नहीं है, जोकि पंचकूला बनने पर यह पंजाब से कॉन्ट्रैक्ट हुआ था, लेकिन कांग्रेस ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया।

गुप्ता ने कहा कि उनसे पहले कांग्रेस के समय पंचकूला से स्टेप मदर की तरह व्यवहार भी हुआ। क्योंकि हरियाणा के 22 जिलों में से केवल पंचकूला ऐसा जिला था जहां पर रोडवेज डिपो नहीं था। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री और ट्रांसपोर्ट अधिकारियों से बातचीत की और आज पंचकूला का अपना डिपो कार्य कर रहा है और इसके साथ ही इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में मरम्मत के लिए वर्कशॉप का भी निर्माण चल रहा है, जिसमें 60 करोड की लागत आएगी। साथ ही डिपो बनने के बाद 160 बसों का बेड़ा हरियाणा सरकार से उन्हें मिला था। जिसमें 50 और नई बसें ऐड की गई हैं, उस दृष्टि से पंचकूला में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बहुत शानदार काम किया है। कांग्रेस राज में 10 या 12 घंटे की बिजली पंचकूला को दी जाती थी जो कि आज 24 घंटे मिल रही है।

गुप्ता ने बताया कि पंचकूला में 100 कमरों वाला पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस जिसमें 32 करोड की लागत आई बनाया गया। साथ ही ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एक मल्टीप्लस स्पोट्र्स कांप्लेक्स के निर्माण जिसमें 4000 कुर्सियों की व्यवस्था है और फुली एयर कंडीशनर है जिस पर 32-33 करोड़ की लागत आई है और आज इंटरनेशनल लेवल के मैच इसमें हो रहे हैं। 

गुप्ता ने बताया कि मल्टी लेवल पार्किंग डी.सी. ऑफिस और ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के बाहर 8.5 करोड़ की लागत से बनाया गया। यह भी भारतीय जनता पार्टी ने एक बेहतरीन काम किया है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के भाइयों के लिए छठ पूजा घाट भी बनवाया गया है और जनरल अस्पताल सेक्टर 16 में जो 2014 में 100 बेड का था आज उसे 300 बेड में बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में स्वास्थ्य विभाग पर 265 करोड आया है। जिस कारण से आज अस्पताल पूरे देश में पहले स्थान पर है।

 गुप्ता ने इन विकास कार्यों के परिणाम स्वरुप यह जीत का तोहफा जनता ने भारतीय जनता पार्टी की झोली में डाला है और कहा वह जनता के हमेशा कर्जदार रहेंगे जो उन्होंने इतना विश्वास जताया है। उन्होंने आने वाले समय में इस विकास की गति को और बढ़ाने का दावा किया और मौजूदा नवनिर्मित मेयर के साथ मिलकर जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने का भी वायदा किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!