शादी का झांसा देकर प्रेगनेंट किया, अब कोई और थामेगा हाथ बच्चे को भी देगा अपना नाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Mar, 2018 10:05 AM

girl pregnant before marriage now marry

जब भगवान एक रास्ता बंद करता है तो कई अौर रास्ते भी खोल देते हैं। ऐसा ही कुछ अंबाला की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की के साथ हुआ। जिसे उसके दोस्त ने गर्भवती कर शादी से इंकार कर छोड़ दिया वहीं एक अन्य लड़का उसका हाथ थामने के लिए आगे आया। वह उस लड़की से न...

अंबाला(ब्यूरो): जब भगवान एक रास्ता बंद करता है तो कई अौर रास्ते भी खोल देते हैं। ऐसा ही कुछ अंबाला की रहने वाली 19 वर्षीय लड़की के साथ हुआ। जिसे उसके दोस्त ने गर्भवती कर शादी से इंकार कर छोड़ दिया वहीं एक अन्य लड़का उसका हाथ थामने के लिए आगे आया। वह उस लड़की से न सिर्फ शादी करेगा बल्कि उसके बच्चे को भी अपनाएगा। अंबाला के रहने वाले इस युवक का ये कदम एक मिसाल पेश कर रहा है।  

कोर्ट ने गर्भपात की नहीं दी थी इजाजत
दरअसल लड़की चंडीगढ़ के एक नामी रेस्टोरेंट में काम करती थी। उसके दोस्त ने उसे संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। जब उसने शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने इंकार कर उसे दर-दर भटकने के लिए छोड़ दिया। ये मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। लड़की ने कोर्ट में गर्भपात के लिए अर्जी भी लगाई लेकिन समय अधिक होने पर उसे इजाजत नहीं मिली। 

कल अंबाला में होगी शादी
लड़की की मदद के लिए कई लोग सामने आए जिन्होंने सिर्फ लाखों रुपए अॉफर किए लेकिन किसी ने उसका हाथ थामने का नहीं सोचा। वहीं अंबाला का एक लड़का उसका हाथ थामने के लिए सामने आया। वह अंबाला में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लड़का रविवार के दिन बारात लेकर आएगा अौर लड़की को ब्याह कर ले जाएगा। इससे लड़की अौर उसका परिवार बहुत खुश है। इन दोनों की शादी अंबाला में ही होगी। 

शादी को लेकर बहुत खुश है युवती
लड़की ने कहा कि लड़का एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। कल वह बारात लेकर आएगा अौर उसे ब्याह कर ले जाएगा। उसने कहा कि वह खुश है अौर किसी की मदद नहीं लेना चाहती। वह अपने बच्चे को पालना चाहती थी जो अब हो पाएगा। लड़की ने कहा कि उसके साथ क्या हुआ, किसने किया वह सब भूल चुकी है। भरोसा कई बार टूटा लेकिन इरादा मजबूत हुआ है। 

अपने अतीत में झांकना नहीं चाहती युवती
लड़की ने कहा कि परिवार अौर समाज के डर से गर्भपात का फैसला लिया था लेकिन कोर्ट से इजाजत नहीं दी थी। अब एक इंसान ने उसे स्वाकाने की पहल की है जिसने बहुत खुशी दी है। आज पता चला कि समाज में ऐसे भी लोग हैं जो मिसाल पेश करते हैं। अब वह अपने अतीत में देखना नहीं चाहती। 

अपने बच्चे को पालना चाहती है युवती
लड़की ने कहा कि वह उस लड़के जिसने धोखा दिया उसे कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि जिसने हाथ थामा उसने इस विवाद से बाहर निकलने की राह दिखाई है। उसको देखकर कई लोग उसके घर आए। कई लोगं ने लाखों रूपए भी अॉफर किए। लेकिन उसे जो मिला वह उसे अौर बच्चे को अपनाने के लिए तैयार है अौर अब उसे शादी अौर बच्चे का इंतजार है। लड़की ने कहा कि वो होने वाले बच्चे को किसी को नहीं देगी। वह उसे खुद पालेगी अौर उसका पति उसकी मदद करेगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!