Edited By Shivam, Updated: 27 Nov, 2021 07:45 PM
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने ससुर पर छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म का प्रयास करने और पति, सास सहित शहर की एक पार्षद पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला...
जींद (अनिल कुमार): अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने ससुर पर छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म का प्रयास करने और पति, सास सहित शहर की एक पार्षद पर दहेज के लिए प्रताडि़त कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी शहर की एक कॉलोनी निवासी युवक के साथ अप्रैल 2018 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करना शुरू कर दिया था। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति विकास, सास संतरो, सुभाष और ससुर अजीत ने उसके साथ मारपीट की तथा उसको जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि ससुर अजीत ने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
जांच अधिकारी एएसआई सुनीता ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर पति, सास व पार्षद के खिलाफ दहेज के लिए प्रताडि़त करने तथा ससुर पर छेड़छाड़ तथा दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)