बसताड़ा टोल प्लाजा पर बदमाशों की गुंडागर्दी, गोली चलाने से 2 कर्मचारी घायल

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 26 May, 2018 09:56 AM

gharaunda bastara toll plaza shot worker injured

एक बार फिर से घरौंडा नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के ऊपर बदमाशों ने हमला कर मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने मौके पर गोलियां भी चलाई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए जिन्हें करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।...

घरौंडा(विवेक राणा): एक बार फिर से घरौंडा नेशनल हाईवे बसताड़ा टोल प्लाजा पर कर्मचारियों के ऊपर बदमाशों ने हमला कर मारपीट की। इतना ही नहीं बदमाशों ने मौके पर गोलियां भी चलाई। गोली लगने से दो लोग घायल हो गए जिन्हें करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार देर रात करीब 3 बजे बसताड़ा मधुबन के पास बने टोल प्लाजा पर स्विफ्ट कार मेें सवार 4-5 लोग आते हैं। सभी नशे में थे अौर उन्होंने टोल पार करने को लेकर मौके पर मौजूद टोलकर्मी से हाथापाई अौर मारपीट की। जिसके बाद विवाद बढ़ गया अौर उसके बाद बदमाशों ने एक शख्स को बुलाया जिसने मौके पर गोली चला दी। जिससे टोलकर्मी घायल हो गए। एक कर्मी को गोली के छर्रे छू कर निकल गए वहीं दूसरे की टांग के निचले हिस्से में गोली लगी। 
PunjabKesari
फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। टोल कर्मियों ने भी शिकायत मधुबन पुलिस थाने में दे दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!