Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Oct, 2017 03:17 PM
पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लूटपाट कर फरार हुए बदमाशों में चार आरोपियों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वहीं उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया...
गुडग़ांव (सतीश राघव): पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। लूटपाट कर फरार हुए बदमाशों में चार आरोपियों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वहीं उन्हें एक दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि, देवीलाल कॉलोनी इलाके में कुछ बदमाश हथियार के बल पर कैश और बाईक लूट कर फरार हो गए थे। जिसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई थी। इसी बीच पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ करने के लिए उन्हें एक दिन के रिमाण्ड पर लिया है। जिससे मामले की तह तक जांच की जाएगी।