बीजेपी को छोड़कर सब साफ कर देंगे, निगम की अनोखी कार्रवाई

Edited By Shivam, Updated: 29 Dec, 2018 09:00 PM

faridab municipal strange action

कल 30 दिसंबर यानी रविवार को सेक्टर 12 हुड्डा ग्राउंड में मुख्यमंत्री की होने वाली शंखनाद 2019 की रैली के चलते नगर निगम ने सड़कों से होर्डिंग्स हटाओ अभियान शुरू किया। लेकिन इस होर्डिंग्स और बैनर हटाने के अभियान की सबसे बड़ी खूबी यह है...

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): कल 30 दिसंबर यानी रविवार को सेक्टर 12 हुड्डा ग्राउंड में मुख्यमंत्री की होने वाली शंखनाद 2019 की रैली के चलते नगर निगम ने सड़कों से होर्डिंग्स हटाओ अभियान शुरू किया। लेकिन इस होर्डिंग्स और बैनर हटाने के अभियान की सबसे बड़ी खूबी यह है कि सड़क किनारे लगे होर्डिंग्स और बैनर्स बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियों के उतारे जाएंगे।

नगर निगम के अधिकारियों ने विशेष फरमान जारी करते हुए सरकार और मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।बैनर्स उतार रहे कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश पर काम कर रहे हैं। अधिकारियों का आदेश है कि भाजपा के होर्डिंग्स नहीं उतारे जाएंगे बाकी सभी पार्टियों के होर्डिंग्स उतारने का आदेश दिया गया है।

अब सत्ता दल के होर्डिंग्स को छोडऩे और बाकी सभी पार्टियों के होर्डिंग्स उतारने के आदेश पर, इसे अधिकारियों की सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर चाटुकारिता कहें या कुछ और इसे जनता तय कर सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!