स्टेशन पर महिला से कर्मचारियों ने किया गैंगरेप, बेटे के जन्मदिम होने का दिया झांसा

Edited By Isha, Updated: 23 Jul, 2022 12:02 PM

employees gang raped the woman at the station

स्थानिय रेलवे स्टेशन के एक कमरे में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। वारदात 21 तारीख रात की बताई जा रही है।  पीड़ित महिला  हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि पिछ

नई दिल्ली(कमल कांसल): स्थानिय रेलवे स्टेशन के एक कमरे में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। वारदात 21 तारीख रात की बताई जा रही है।  पीड़ित महिला  हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली है, जिसकी उम्र 30 वर्ष है। उसने पुलिस को बयान दिया है कि पिछले 1 साल से अपने पति से अलग रह रही है, और तलाक का कोर्ट में केस चल रहा है। रेलवे के एक कर्मचारी ने उसे नौकरी का झांसा दिया। जिसके बाद वह रेलवे कर्मचारी से फोन पर बात करने लगी। 21 तारीख की रात को आरोपी ने उसे फोन करके बुलाया। आरोपी ने कहा उसके बेटे का जन्मदिन है, और घर में छोटी सी पार्टी है।

पीड़ित महिला रात करीब 10:30 बजे कीर्ति नगर पहुंची जहां से आरोपी उसे अपने साथ ले गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 8 और 9 के बीच पहुंचने पर आरोपी ने महिला को एक रूम में बैठने के लिए कहा, जहां कई उपकरण भी रखे हुए थे। आरोपी ने अपने तीन दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि आरोपी और उसके एक साथी ने महिला से गैंगरेप किया। बाकी दो कमरे के बाहर पहरेदारी कर रहे थे।  इस संबंध में पुलिस ने चार आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली  है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!