अजय चौटाला को पार्टी से बाहर निकाले जाने पर भड़के दिग्विजय ने अभय पर कसा तंज

Edited By Shivam, Updated: 14 Nov, 2018 05:28 PM

digvijay chautala commented on abhay chautala for removing ajay chautala

इनैलो नेता अजय चौटाला को पार्टी से बाहर निकालने पर अजय सिंह के बेटे और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अजय चौटाला को पार्टी से बाहर निकालने पर पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।...

सिरसा(सतनाम सिंह): इनैलो नेता अजय चौटाला को पार्टी से बाहर निकालने पर अजय सिंह के बेटे और इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने पार्टी के नेताओं पर जमकर हमला बोला। उन्होंने अजय चौटाला को पार्टी से बाहर निकालने पर पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि अजय सिंह को बर्खास्त करने वाले खत में ओम प्रकाश चौटाला के हस्ताक्षर नहीं है वो फर्जी है और खत भी फर्जी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि 12 अक्टूबर को ओम प्रकाश चौटाला जेल में वापिस चले गए थे। 17 अक्टूबर तक किसी ने भी ओम प्रकाश चौटाला से मुलाकात नहीं की। कल दिल्ली में छुट्टी थी तो ऐसे में ओम प्रकाश चौटाला ने हस्ताक्षर कैसे हो गए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इनैलो में है, था और रहेगा। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला ने अपने बड़े भाई अजय चौटाला पर आरोप लगाकर लक्ष्मण रेखा पार की है।

PunjabKesari

दिग्विजय ने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके परिवार पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया, लेकिन सच्चाई ये है कि पार्टी को कमजोर अभय सिंह चौटाला ने किया है। उन्होंने कहा कि अभय सिंह चौटाला पार्टी में पार्टी की सफलता का श्रेय खुद ले रहे हैं और चुनावों में जीत की बात सबको बता रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के खिलाफ चुनाव हारे थे और जमानत तक जप्त हो गई थी और इसके इलावा कई चुनाव अभय सिंह हारे थे।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के चुनाव में अभय सिंह की पत्नी 7000 वोटों से हारी थी जबकि अभय सिंह चौटाला नेता प्रतिपक्ष थे। उन्होंने कहा कि इनैलो नेता आरएस चौधरी बड़े साजिशकर्ता है और 2019 के चुनाव में इनके हाल जनता तैय करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!