Edited By kamal, Updated: 01 May, 2019 09:07 AM
सी.एम.मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को टुकड़े-टुकड़े गैंग से लेकर बंगाल की सी.एम. ममता बनर्जी पर खूब बरसे...
जींद(जसमेर): सी.एम.मनोहर लाल खट्टर मंगलवार को टुकड़े-टुकड़े गैंग से लेकर बंगाल की सी.एम. ममता बनर्जी पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। ममता बनर्जी सपने पी.एम. बनने के देख रही हैं,जबकि उनकी सी.एम. की कुर्सी खिसकती नजर आ रही है। सी.एम.ने कहा कि कांग्रेस को इस बात से भी दिक्कत है कि भाजपा देशभक्ति व राष्ट्रभक्ति के नाम पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस सेना के अधिकार कम करने व देशद्रोह का कानून समाप्त करने की बात कर रही है।
सी.एम.यहां तक कह गए कि जम्मू-कश्मीर भारत से अलग है और इसे भारत के साथ जोडऩा है। मुख्यमंत्री जब उनके भूपेंद्र हुड्डा का इलाज बंद कमरे में करने का आह्वान दहिया खाप से किए जाने व इस पर दहिया खाप द्वारा सी.एम. को माफी मांगने का अल्टीमेटम दिए जाने पर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि वह दहिया खाप से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी के कांटे नहीं निकाल रहे। खुद कांग्रेसी ही आपस में उलझ कर अपने कांटे निकाल रहे हैं। जींद उप-चुनाव में भूपेंद्र हुड्डा ने अपना कांटा निकाला था तो अब उसी कांटे ने भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे का कांटा निकाल दिया है।