Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Nov, 2018 02:21 PM
दुष्यंत और दिग्विजय के निष्कासन के बाद इनेलो में मचे राजनीतिक घमासान के बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में जींद से इनेलो के दिवंगत वि
दिल्ली(कमल कुमार): दुष्यंत और दिग्विजय के निष्कासन के बाद इनेलो में मचे राजनीतिक घमासान के बीच दिल्ली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बड़ा बयान दिया है। हाल ही में जींद से इनेलो के दिवंगत विधायक हरिचंद मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को भाजपा में शामिल करने के बाद सीएम ने दावा किया है कि इनेलो के कई विधायक उनके संपर्क में हैं
दिल्ली से सोनीपत के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार की जंग ने पार्टी में बड़ा विघ्टन पैदा कर दिया है जो कि लोकतांत्रिक पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। सीएम ने कहा कि यह वर्ष उनकी सरकार के लिए चुनावी वर्ष है। एेसे में राजनीतिक अाकांक्षाएं रखने वाले लोग भाजपा के संपर्क में है। सीएम ने दुष्यंत और दिग्विजय के निष्कासन के बाद इनेलो में पैदा हुए राजनीतिक हालातों पर चिंता भी जाहिर की। अब देखना ये होगा कि दोफाड़ हुई इनेलो के नेता अलग राजनीतिक विकल्प तलाशते हैं या फिर डूबते इनेलो के जहाज को पार लगाने की जोर अजमाइश करते हैं।