नेहरू की विरासत को कमजोर कर रही भाजपा सरकार : विवेक बंसल

Edited By Manisha rana, Updated: 13 Nov, 2020 08:37 AM

bjp government weakening nehru s legacy vivek bansal

हरियाणा कांग्रेस ने ‘नेहरूवादी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए एक संगोष्ठी आयोजित की। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा...

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस ने ‘नेहरूवादी विचारधारा और राष्ट्र निर्माण’ विषय पर वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए एक संगोष्ठी आयोजित की। हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में आयोजित इस राज्य स्तरीय संगोष्ठी में वरिष्ठ इतिहासकार व जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से प्रो. आदित्य मुखर्जी तथा प्रदेश कांग्रेस के नेताओं व कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। इस वर्ष दीवाली का पर्व भी 14 नवम्बर को मनाया जाना है, इसलिए इस संगोष्ठी का आयोजन पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती से दो दिन पूर्व किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरू की विरासत को नजरअंदाज और कमजोर करने के कुप्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा द्वारा पंडित जी का नाम खराब करने के उद्देश्य से तरह-तरह के मनगढ़ंत आरोप लगाकर देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कु. शैलजा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्रों में पंडित जवाहर लाल नेहरू की नीतियों के कारण ही हम दुनिया के अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा कर पा रहे हैं और भारत एक बड़ी और मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है परंतु भाजपा की गलत नीतियों के कारण आज देश में अराजकता का माहौल बन गया है। संगोष्ठी में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए प्रो. आदित्य मुखर्जी ने पंडित जी के बारे में विस्तार से बताया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!