बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, छर्रे लगने से युवक घायल

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Mar, 2020 04:24 PM

bike riding miscreants opened fire

भीड़भाड़ वाले नगर के अम्बेदकर चौक के निकट सोमवार की दोपहर को गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। 2 बाइक सवार बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों के छर्रे लगाने से एक युवक घायल हो गया और वहां खड़ी कार के शीशे से गोली आर-पार हो गई। घायल को...

 रेवाड़ी(पंकेस): भीड़भाड़ वाले नगर के अम्बेदकर चौक के निकट सोमवार की दोपहर को गोलियों की आवाज सुनकर लोगों में हड़कंप मच गया। 2 बाइक सवार बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों के छर्रे लगाने से एक युवक घायल हो गया और वहां खड़ी कार के शीशे से गोली आर-पार हो गई। घायल को ट्रॉमा सैंटर में भर्ती करवाया गया है। 

ये बदमाश घायल युवक की हत्या करने की गरज से आए थे। घायल युवक ने उन्हें मौका पाकर पकडऩे का प्रयास भी किया, किंतु वे फरार हो गए। फायरिंग की सारी वारदात वहां लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। 

जानकारी अनुसार सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे नगर के अम्बेदकर चौक स्थित युवक बीर सिंह गुर्जर को 2 बाइकों पर सवार होकर आए बदमाशों ने उस पर गोली चला दी लेकिन बीर सिंह बाल-बाल बच गया और गोली कार के शीशे को चीरती हुई निकल गई। तत्पश्चात बदमाशों ने दोबारा उस पर फायर किया। इस बार भी वह बाल-बाल बच गया लेकिन उसके छर्रे लगने से वह घायल हो गया। फायरिंग करने के बाद बदमाश फरार हो गए। 

सूचना के बाद सी.आई.ए. रेवाड़ी इंचार्ज विद्यासागर मौके पर पहुंचे। गोली चलाने वाले दोनों युवक घटनास्थल पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में भी कैद हो गए।बीर सिंह के भाई भीम सिंह ने मुंडनवास निवासी चांदसिंह पर गोली चलवाने व उसकी मां द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भीम सिंह ने बताया कि उसके भाई बीर सिंह ने गांव पदैयावास में एक प्लाट खरीदा था। चांदसिंह व उसके गुर्गों द्वारा प्लाट को वापस देने की धमकी दी जा रही थी। चांदसिंह बदमाश सूबेसिंह राठी गैंग का सदस्य है। उसकी मां द्वारा भी कुछ दिन पूर्व बीर सिंह की पत्नी को फोन पर धमकी दी गई थी। उसने उन्हीं पर गोली चलवाने का संदेह जताया है। 

मॉडल टाऊन थाना के एस.एच.ओ. बिजेंद्र कुमार ने कहा कि गोली चलाने वाले युवक मौके से फरार हो गए। परंतु उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अभी घायल युवक का उपचार करवाया जा रहा है। बयान लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपित जल्द गिरफ्तार होंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!