कभी कांग्रेस के गुण गाते थे तंवर, आज कह दी ये बड़ी बात

Edited By vinod kumar, Updated: 20 Jun, 2020 07:18 PM

कांग्रेस छोड़ चुके अशोक तंवर कभी पार्टी के गुण गाया करते थे, लेकिन आज वह उसी पार्टी के खिलाफ हैं। तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तब से लेकर अब तक वह कांग्रेस पर हमलावर बने हुए हैं। आज उन्होंने कांग्रेस को लेकर...

सिरसा (सतनाम): कांग्रेस छोड़ चुके अशोक तंवर कभी पार्टी के गुण गाया करते थे, लेकिन आज वह उसी पार्टी के खिलाफ हैं। तंवर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तब से लेकर अब तक वह कांग्रेस पर हमलावर बने हुए हैं। आज उन्होंने कांग्रेस को लेकर एक बड़ी बात बाेली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में धोखेबाजी है। कांग्रेस पूरी तरह से गुटबाजी का शिकार है। यहां मेहनत करने वालों की बजाए चापलूसों को अहमियत दी जाती है। इसी का नतीजा है कि देश का सबसे बड़ा दल होने के बावजूद अब कांग्रेस सीमित हो गई है।

वहीं एक सवाल के जवाब में तंवर ने कहा कि अभी राजनीति का नहीं सेवा का समय है। लेकिन उन्होंने प्रदेश में शीघ्र ही नए दल के अस्तित्व की ओर संकेत किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अच्छे लोगों को साथ लेकर नया दल बनाएंगे। उन्होंने कांग्रेस में वापसी के सवाल पर कहा कि कांग्रेस के डीएनए में धोखाबाजी है। ऐसी पार्टी में वापसी का मतलब ही नहीं बनता।

हुड्डा व शैलजा पर भी निशाना साधा
तंवर ने नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं के कारण कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी है। अब प्रदेश में विपक्ष के तौर पर कांग्रेस अपना दायित्व नहीं निभा पा रही।

अशोक तंवर ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने में केंद्र व प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसी का नतीजा है कि कम्युनिटी स्प्रेड तेजी से हो रहा है और केस भी बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन सरकार के पास रोकथाम के लिए न तो कोई नीति है और न नीयत। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन मात्र 2400 टेस्ट हो रहे हैं, जिनमें 500 से ज्यादा केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के आंकड़ों से सरकार अनभिज्ञ है। टेस्ट की रफ्तार कम होने से मरीजों की संख्या का सही अनुमान नहीं लग पा रहा। 


उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से हटाने में जुटी है। कोरोना काल की आड़ में दिनों-दिन महंगाई बढ़ाई जा रही है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर बेतहाशा वृद्धि कर दी है। लोगों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा अब लोगों के मन से उतरने लगी है। उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश को नए नेतृत्व की जरूरत है। प्रदेश के अच्छे नेता मिलकर शीघ्र ही नया संगठन बनाएंगे और जनता को एक मजबूत विकल्प मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!