खुद की भगवान से तुलना करने वाले भाजपा के मंत्री का वहम दूर करेगी जनता: अर्जुन

Edited By Shivam, Updated: 09 May, 2019 02:38 PM

arjun chautala replied to krishan bedi

कुरुक्षेत्र लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। मोदी की रैली के बाद जहां भाजपाई जोश में हैं, वहीं विपक्षी दल भी मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इंडियन नेशनल लोक दल के लोकसभा...

कुरुक्षेत्र  (रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र लोकसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। मोदी की रैली के बाद जहां भाजपाई जोश में हैं, वहीं विपक्षी दल भी मोदी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। इंडियन नेशनल लोक दल के लोकसभा प्रत्याशी अर्जुन चौटाला देर शाम तक लोगों से जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। 

इस दौरान उन्होंने राज्यमंत्री कृष्ण बेदी द्वारा कसे तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरा तो नाम संयोगवश अर्जुन है और मैं अपनी तुलना उस अर्जुन से कभी नहीं करता जो महाभारत के रण में एक योद्धा थे, पर भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अपनी तुलना अगर भगवान कृष्ण से करते हैं तो जनता जल्द ही उनका यह वहम दूर कर देगी।

बता दें कि राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने मंच से कहा था कि अर्जुन कुरुक्षेत्र में आ तो गया है पर यहां जीत उसकी हुई है जिसके साथ कृष्ण रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!