हरियाणा पुलिस व बी.एस.एफ. ने जीती आल इंडिया गोल्फ चैम्पियनशिप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Oct, 2017 03:31 PM

all india golf championship

हरियाणा पुलिस और बी.एस.एफ. ने नैट और ग्रोस कैटागिरी में 21वीं आल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामैंट 2017 जीती है। यह चैंपियनशिप तारू में 25 से 27 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। नैट कैटागिरी में बी.एस.एफ. टीम रनरअप रही और ग्रो कैटागिरी में हरियाणा टीम द्वितीय।...

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा पुलिस और बी.एस.एफ. ने नैट और ग्रोस कैटागिरी में 21वीं आल इंडिया पुलिस गोल्फ टूर्नामैंट 2017 जीती है। यह चैंपियनशिप तारू में 25 से 27 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। नैट कैटागिरी में बी.एस.एफ. टीम रनरअप रही और ग्रो कैटागिरी में हरियाणा टीम द्वितीय। हरियाणा पुलिस गोल्फ टीम में आई.पी.एस. के.के. सिंधु, आई.पी.एस. कुलविंद्र सिंह शामिल थे। जबकि डी.आई.जी. पी.एस. राठौर और एम.एस. डी.ई.ओ., बी.एस.एफ. टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। डी.आई.जी. पी.एस. राठार ने व्यक्तिगत तौर पर ग्रोस चैंपियनशिप जीता। जबकि एच.एस. धालीवाल ने ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन का प्रतिनिधित्व करते हुए व्यक्तिगत तौर पर नैट प्रतियोगिता जीती। 

प्रतियोगिता में देशभर से 120 सीनियर पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की गई थी। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विजेता पुलिस अधिकारियों को पुरस्कार दिए। हरियाणा के डी.जी.पी. बी.एस. संधू ने विजेता ट्राफी प्राप्त की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!