नगर निगम चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज, जानिए कहां-कहां होंगे चुनाव

Edited By kamal, Updated: 21 Nov, 2018 02:27 PM

agitates sharp for municipal elections

हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चूका हैंं। प्रदेश में दिसंबर के तीसरे हफ्ते में पांच नगर निगमों के चुनाव करवाए जा सकते है। मिली जानकारी के अनुसार 22 नंबवर को राज्य चुनाव आयोग इसकी विधिवत घोषणा कर सकता है।

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में नगर निगम चुनाव का बिगुल बज चूका हैंं। प्रदेश में दिसंबर के तीसरे हफ्ते में पांच नगर निगमों के चुनाव करवाए जा सकते है। 22 नंबवर को राज्य चुनाव आयोग इसकी विधिवत घोषणा कर सकता है। 
PunjabKesari

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग 17 दिसंबर से पहले-पहले मतदान कराने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। प्रदेश में 10 नगर निगम, 18 नगर परिषद और 53 नगरपालिकाएं हैैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगमों के चुनाव हो चुके हैैं, जबकि सोनीपत में वार्डबंदी का काम पूरा होने वाला है। 

PunjabKesari

हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों अंबाला और पंचकूला नगर निगमों को भंग कर अलग-अलग नगर परिषद बना दी थी, जिसके बाद सरकार के इस फैसले को अदालत में चुनौती दी गई थी। इन दोनों नगर निगमों को भंग करने के केस अदालत में चल रहे हैैं। लिहाजा इन दोनों निगमों में फिलहाल चुनाव संभव नहीं लग र​हे।

प्रदेश में बाकी बचे 5 नगर निगमों करनाल, पानीपत, हिसार, रोहतक और यमुनानगर में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। यहां जल्द ही चुनाव की तारीख घोषित की जा सकती है। जानकारी मिली थी कि पीएम नरेंद्र मोदी के गुरुग्राम आगमन के चलते चुनाव लटका हुआ था। हरियाणा में मेयर और पार्षदों का चुनाव सीधे जनता मतदान के जरिये करेगी। अभी तक पार्षद नगर निगम के मेयर का चुनाव करते थे। लेकिन, मेयर के चुनाव में खरीद-फरोख्त बंद करने तथा जनता की पसंद का मेयर चुनने की मंशा से हरियाणा सरकार ने नगर निगम एक्ट में बदलाव किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!