जब एसडीएम के सामने 80 साल का बुजुर्ग बोला- मैं यहीं अपने प्राण दे दूंगा

Edited By vinod kumar, Updated: 15 Dec, 2020 08:45 PM

80 years old man said in front of sdm i will give my life here

राम बाग केभीतर से कूड़ा प्लांट तक पहुंचने के लिए रास्ते के निर्माण कार्य का विरोध लोगों द्वारा तेज कर दिया गया है। लोगों का गुस्सा तब और भड़क उठा जब डबवाली के एसडीएम अश्विनी कुमार राम बाग से गुजरने वाले इस रास्ते के निर्माण कार्य का जायजा लेने...

डबवाली (संदीप कुमार): राम बाग केभीतर से कूड़ा प्लांट तक पहुंचने के लिए रास्ते के निर्माण कार्य का विरोध लोगों द्वारा तेज कर दिया गया है। लोगों का गुस्सा तब और भड़क उठा जब डबवाली के एसडीएम अश्विनी कुमार राम बाग से गुजरने वाले इस रास्ते के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। यहां एस.डी.एम. की गो-सेवक 80 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल बागड़ी के साथ तीखी नोकझोंक हो गई। 

एस.डी.एम. अश्विनी कुमार ने इस बीच कहा कि वे इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाएंगे। जिस पर बुजुर्ग रामलाल ने एस.डी.एम. अश्विनी कुमार को कहा कि चाहें उसे अपने प्राण देने पड़ जाएं, लेकिन वे रामबाग के भीतर से रास्ते का निर्माण नहीं होने देंगे। क्योंकि यहां पर बच्चों की कब्रों से बेअदबी हुई है। लोगों ने कहा कि एस.डी.एम. चाहें तो मुकदमा दर्ज करवा दे वे जेल जाने के लिए तैयार हैं। इसके बाद गुस्साए लोगों व बड़ी संख्या में महिलाओं ने धरना देकर एस.डी.एम. व नगर परिषद के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने एस.डी.एम. मुर्दाबाद, नगर परिषद मुर्दाबाद, एस.डी.एम. हाय-हाय जैसे नारे लगाए।

एस.डी.एम. के खिलाफ रामबाग के पास लगाया धरना
एस.डी.एम. अश्विनी कुमार जब रामबाग में पहुंचे तो बुजुर्ग रामलाल बागड़ी ने एस.डी.एम. से कहा कि वे रामबाग से कूड़ा प्लांट के लिए रास्ते का निर्माण नहीं होने देंगे। इसके लिए चाहें उन्हें मरना पड़े तो भी मरने का तैयार हैं। इस पर एस.डी.एम. एस.एच.ओ. को बुजुर्ग बागड़ी व अन्य लोगों को रास्ते से हटाने के निर्देश दिए। जिस पर लोग और आक्रोशित हो उठे। 

लोगों ने कहा एस.डी.एम. से कहा कि ऐसे धमकाने से काम नहीं चलेगा। रामबाग के सरप्रस्त बुजुर्ग कर्मचंद शर्मा ने एस.डी.एम. से कहा कि प्रशासन रामबाग की बजाय कहीं और जगह से रास्ता ले। उपस्थित लोगों ने एस.डी.एम. से सवाल पूछा कि दीवार बनाने के दौरान रामबाग में बच्चों के कंकाल के साथ बेअदबी हुई है ऐसे में प्रशासन बताए कि उस पर क्या कार्रवाई हुई है। जिस पर एस.डी.एम. ने कहा कि उन्होंने सारी रिपोर्ट मंगवा ली है वह बच्च्चों के कंकाल नहीं है। जो हड्डियां निकली थी वह आदमियों की हड्डियां है। प्रशासन ने उन हड्डियों को डी.एन.ए. के लिए भेज दिया है।

डी.सी. को दी शिकायत
कूड़ा सयंत्र प्लांट का निरीक्षण करने के लिए सिरसा उपायुक्त आज डबवाली पहुंचे थे। उनके आने से पहले ही शहरवासियों और एस.डी.एम. में नोकझोंक हो गई। जब उपायुक्त डबवाली पहुंचे तो यहां लोगों ने डी.सी. को एस.डी.एम. के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। डी.सी. की दी गई शिकायत में लोगों ने कहा कि 80 वर्षीय बुजुर्ग रामलाल बागड़ी गो-सेवा आयोग के सदस्य हैं। 

शिकायत में कहा गया कि कुछ समय पहले नगर परिषद की तरफ से रामबाग के बीच एक दीवार निकाली। जिसकी नींव की खुदाई के दौरान यहां से बच्चों के कंकाल निकले थे। इसी के बारे में एस.डी.एम. अश्वीनी कुमार को आपत्ति दर्ज करवाई थी। शहरवासियों ने इसे अमानविय और घिनौना कार्य बताया था। जब आज रामबाग में पहुंचे एस.डी.एम. से इस बारे कार्रवाई को लेकर रामलाल बागड़ी ने सवाल पूछा तो एस.डी.एम. भडक़ उठे और बुजुर्ग को ही इस मामले में दोषी ठहराने लगे। साथ ही बुजुर्ग पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। लोगों ने व रामलाल बागड़ी ने डी.सी. से एस.डी.एम. के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

एस.डी.एम. बता चुके हैं राजनीति से प्रेरित मामला
डबवाली के एस.डी.एम. ओर नगरपरिषद के प्रशाशक अश्विनी कुमार इस मामले को पहले ही राजनीति से प्रेरित बता चुके हैं। एस.डी.एम. ने शहरवासियों के इन आरोपों को निराधार बताया था। साथ ही कहा था कि कूड़ा प्लांट के आस-पास जिन लोगों की जमीनें लगती है वे ही इस कूड़ा सयंत्र प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!