व्यापारियों से 21.5 लाख रुपए व 5 किलो सोना लूटा

Edited By Deepak Paul, Updated: 28 Feb, 2019 10:25 AM

21 5 lakhs and 5 kg gold looters from merchants

कसार-जाखौदा बाईपास पर मंगलवार रात को 2 गाडिय़ों में सवार बदमाशों ने हिसार के व्यापारियों से साढ़े 21 लाख रुपए व 5 किलो सोना लूट लिया। बदमाशों ने गाड़ी से पहले व्यापारियों की कार को टक्कर मारी। बाद में कहासुनी के दौरान जिस कार में नकदी व सोना रखा था...

बहादुरगढ़: कसार-जाखौदा बाईपास पर मंगलवार रात को 2 गाडिय़ों में सवार बदमाशों ने हिसार के व्यापारियों से साढ़े 21 लाख रुपए व 5 किलो सोना लूट लिया। बदमाशों ने गाड़ी से पहले व्यापारियों की कार को टक्कर मारी। बाद में कहासुनी के दौरान जिस कार में नकदी व सोना रखा था उसे लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की घेराबंदी होने पर बदमाश पकड़े जाने के डर से गाड़ी को छोड़कर नकदी व सोना लेकर भाग गए। जानकारी अनुसार हिसार के सातरोड़ निवासी राजकुमार जो फ्लोर मील व्यापारी है। मंगलवार रात को वह अपने पार्टनर विशाल व परिचित महावीर के साथ दिल्ली स्थित एस.एस. फूड से 21 लाख 60 हजार रुपए लेकर विशाल और महावीर के साथ हिसार के लिए चल दिया।

जब वे कसार व जाखौदा बाईपास पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें लूट लिया। व्यवसायी राजकुमार ने घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही बाईपास पर तैनात पी.सी.आर., एस.एस.पी. अशोक कुमार, डी.एस.पी. झज्जर सुरेश कुमार, डी.एस.पी. बहादुरगढ़ अजायब सिंह, सैक्टर-6 एस.एच.ओ. मनोज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एस.एस.पी. अशोक कुमार ने पुलिस टीमों को बदमाशों को पकडऩे के लिए रवाना किया। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। 

5 किलो सोने को लेकर उठे सवाल 
21 लाख 60 हजार रुपए की तो राजकुमार पेमैंट लेकर आया था लेकिन 5 किलोग्राम सोने पर सवाल बना हुआ है। महावीर पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। सोने के बारे में जब पुलिस उससे पूछती है तो वह कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहा। बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को भी शंका बनी हुई है।

शिकायकत्र्ता व्यापारियों से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गाड़ी में जो 5 किलोग्राम सोना रखा हुआ था वह कहां से लाया गया है। पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!