2 युवकों ने नाबालिगा के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुअा खुलासा

Edited By Deepak Paul, Updated: 05 Oct, 2018 02:03 PM

2 youths have done misdeed with minors reveals if they are pregnant

ससौली रोड पर रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 13 वर्षीय लड़की व एक लड़का है। उसकी 13 वर्षीय लड़की पहले पति की है। उसकी दूसरी शादी नवाब कालोनी कैम्प निवासी बलकार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति बलकार भी ससोली रोड पर...

यमुनानगर(ब्यूरो): ससौली रोड पर रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास 13 वर्षीय लड़की व एक लड़का है। उसकी 13 वर्षीय लड़की पहले पति की है। उसकी दूसरी शादी नवाब कालोनी कैम्प निवासी बलकार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति बलकार भी ससोली रोड पर उसके साथ रहता है। वह घरों में सफाई करने का कार्य करती है। 1 अक्तूबर को वह काम पर गई थी। जब वह वापस लौटी तो उसकी लड़की ने उसे बताया कि उसका पिता उसके साथ गलत काम करता है। जब वह घर पर नहीं होती तो पीछे से पिता घर पर आकर उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है।

 वह पिता की हरकतों से तंग आ चुकी है। अपनी लड़की की यह बात सुनकर वह हैरान रह गई। उसने घटना के बारे में पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित व्यक्ति बलकार के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट व 506 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर नामजद ने ये गुनाह मीडिया कैमरा व पुलिस के समक्ष कबूल किया है।  

वहीं दूसरे मामले में 2 युवकों ने 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 8वीं कक्षा में पढ़ती है। छुट्टी वाले दिन या फिर स्कूल के बाद मेहनत मजदूरी करती है। वह अपने पड़ोस में रहने वाली भाभी के साथ मेहनत मजदूरी करने के लिए अक्सर खेतों में चली जाती है। गत 13 जुलाई को वह पड़ोस में रहने वाली भाभी के घर जाकर मेहनत मजदूरी का पता करने गई थी। मगर उसे वहां पर भाभी नहीं मिली।

PunjabKesari

 इस दौरान घर पर उसका लड़का अजय अकेला था। अजय उसे जबरदस्ती अपने कमरे में खींचकर ले गया। जहां पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अजय का पड़ोसी रिंकू अपने घर की छत पर खड़ा हुआ यह सब देख रहा था। अगले दिन 14 जुलाई को रिंकू ने उसे डरा धमका कर अजय के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। मगर उस समय उसने लोकलाज के कारण घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। कुछ दिन पहले उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने जब पेट दर्द के बारे में परिजनों को बताया तो परिजन उसे डॉक्टर  के पास लेकर गए। डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि वह अढ़ाई माह की गर्भवती है। 

परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपित युवकों अजय व रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि दोनों मामलों के नामजद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपनी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले बलकार ने अपना गुनाह कबूल किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!