Edited By Updated: 03 Oct, 2015 12:26 PM
यमुनानगर के हमीदा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यमुनानगर (सुमित अॉबरोय): यमुनानगर के हमीदा इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, शोकत नामक एक व्यक्ति ने अपने तीनों बच्चों पर केरोसीन का तेल डालकर उन्हें जिंदा जला दिया, जिसको देख सबका दिल दहल गया। तीनों बच्चों का हालत गंभीर बनी हुई है। 5 व 6 साल की दोनों बच्चियां पी.जी.आई. चंडीगढ़ में रैफर है और 3 साल के बेटे को बचाने के लिए स्थानीय ट्रामासेंटर में डाक्टरों की टीम जुटी हुई है।
आपको बता दें, तीनों बच्चों को बचाते समय 3 पड़ोसियों के हाथ भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि बच्चो को जलाने से पहले शोकत ने अपनी पत्नि सानियां पर भी हमला किया था। पत्नि सानिया ने तो भागकर खुद की जान बचा ली। फिलहाल हादसे के बाद शोकत फरार है। पुलिस जांच में जुटी है।