Edited By Updated: 02 Oct, 2015 06:47 PM
पुलिस ने एक नटवरलाल को गिरफतार किया है। यह व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यामंत्री का काफी
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पुलिस ने एक नटवरलाल को गिरफतार किया है। यह व्यक्ति खुद को उत्तर प्रदेश के मुख्यामंत्री का काफी नजदीकी बताता था। उसी एवंज में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर न केवल मोटी रकम ऐंठता था बल्कि लडकियों काे अपनी हवस का शिकार बनाता था। लाल बत्ती लगी गाडी का इस्तेमाल कर सब पर खूब रोब भी झाडता था। फिल्हाल पुलिस इसे गिरफतार कर इससे पूछताछ कर रही है।
यमुनानगर पुलिस के हत्थे चढा श्याम सुंदर नामक व्यक्ति एक ऐसा ठग है, जिसने लोगों से नौकरी लगाने फैक्टरी लगाने सहित कई प्रकार की धोखाधडी कर न केवल मोटा रूपया ऐंठा बल्कि लडकियों को नौकरी लगाने के नाम पर उनकी इज्जत से खिलवाड भी किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब एक महिला को नौकरी लगाने के नाम पर नौ लाख रूपये तो इस शातिर ठग ने ठग ही लिए, वही उसकी इज्ज्त से भी खिलवाड करता रहा और यह सब कैमरे में भी कैद करता रहा। बाद में महिला को ब्लैकमेल कर उसके जेवर भी हडप लिए। महिला पहले तो चुप रही, लेकिन जब बाद में एक व्यक्ति ने श्याम सुंदर का खुलासा करने की बात कही तो तब जाकर महिला ने डीएसपी से बात कर इस पूरे मामले की जानकारी दी।
महिला ने बताया कि उसकी जान को खतरा है, क्योंकि एक लाल बत्ती लगा बडा व्यक्ति उसकी इज्जत से खिलवाड करता रहा और उससे नौ लाख रूपये और 12 तोले सोना भी उसने हडप लिया है।