Edited By Updated: 20 May, 2017 02:55 PM
कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राज कुमार सैनी भाजपा और संघ की शह पर हरियाणा प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने का काम कर रहे हैं।
ऐलनाबाद (चौहान):कुरुक्षेत्र से भाजपा के सांसद राज कुमार सैनी भाजपा और संघ की शह पर हरियाणा प्रदेश के भाईचारे को खत्म करने का काम कर रहे हैं। जनता ऐसे लोगो को कभी मुंह नहीं लगाएगी। उक्त शब्द हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने गत सायं नोहर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में कार्यकत्र्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहे। लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अपने नेताओं द्वारा समाज के भाईचारे को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार नई योजनाओं की बजाय कांग्रेस के कार्यकाल में बने अनेक सरकारी संस्थानों, पार्कों, स्टेडियम के नाम बदल रही है, यह ओछी राजनीति की परिचायक है। यदि वास्तव में ही सरकार को शहीदों को सम्मान देना है तो नए निर्माण करवाकर उनके नाम शहीदों पर रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हमें मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी, क्योंकि आज सिर्फ कांग्रेस ही प्रदेश में सशक्तविपक्ष की भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश भादू, मलकीत सिंह खोसा, सतपाल मेहता, प्रताप खोड, राधेराम गोदारा, नितिन सोमानी, अमरपाल खोसा, हनुमान दास पटीर, राजपाल भाकर, देवी राम चारण, सतपाल भाक्कर, दौलत राम ढाका, अमन खोसा सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।