Edited By Punjab Kesari, Updated: 12 Nov, 2017 06:50 PM
मुरथल थाने के गांव लड़सौली नेशनल हाईवे पर स्थित सरकारी रेस्ट हॉउस के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है, लेकिन उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को...
सोनीपत(पवन राठी): मुरथल थाने के गांव लड़सौली नेशनल हाईवे पर स्थित सरकारी रेस्ट हॉउस के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है, लेकिन उसकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले की संज्ञान में लेते हुए एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि, हमें ग्रामीणों से सूचना मिली कि यहीं हाईवे पर किसी महिला का शव पड़ा है। जिसके बाद वे वहां पहुंचे। महिला के शव को उन्होंने जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया, फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने सरपंच के बयान पर धारा 302 व 201 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को जल्द ही काबू करने की कही।