धर्मनगरी में बनारस व हरिद्वार की तर्ज पर 30 नवंबर से महा मेगा आरती

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Nov, 2017 05:07 PM

on the lines of ganga aarti in benaras 30

:पवित्र ब्रह्मसरोवर की पूजा का विधान यूं तो सदियों से चला रहा है। कुरुक्षेत्र में दो बरस पहले गीता जयंती पर विकास बोर्ड की तरफ से ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन अारती शुरु की गई थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में यह अायोजन महज रस्मी था। अब इस ब्रह्मसरोवर की...

कुरुक्षेत्र( ब्यूरो):पवित्र ब्रह्मसरोवर की पूजा का विधान यूं तो सदियों से चला रहा है। कुरुक्षेत्र में दो बरस पहले गीता जयंती पर विकास बोर्ड की तरफ से ब्रह्मसरोवर की सायंकालीन अारती शुरु की गई थी, लेकिन पिछले दो वर्षों में यह अायोजन महज रस्मी था। अब इस ब्रह्मसरोवर की आरती को हरिद्वार में गंगा आरती की तरह मशहूर करने की तैयारी है। इस अायोजन में महा मेगा अारती होगी। वहीं इसके बाद भी इसे पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

गीताजयंती में रोज महाआरती
गीताजयंती के मुख्य आयोजन 25 नवंबर से शुरू होंगे। मुख्य आयोजनों में अबके ब्रह्मसरोवर की महाआरती भी खास आकर्षण होगी। रोजाना शाम को बाकायदा भजन संध्या होगी। इसके बाद पूरी भव्यता से आरती की जाएगी। 30 नवंबर को महा मेगा आरती होगी। जिसमें सीएम मनोहरलाल खट्टर समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। बता दें कि दो साल पहले गीता जयंती के दौरान ही सीएम मनोहरलाल ने ब्रह्मसरोवर पर आरती का शुभारंभ किया था।

510 ज्योत के साथ होगी आरती
आरती को बनारस हरिद्वार की तर्ज पर करने की प्लानिंग है। इसके लिए बाकायदा हरिद्वार से सामान मंगवाया है। आरती आयोजन से जुड़े भाजपा नेता धुम्मन सिंह किरचिम के मुताबिक रोजाना कम से कम 510 ज्योत के साथ आरती होगी। इसके लिए 51 दीपक वाली दस आरती हरिद्वार से लेकर आए हैं। पहले आरती उत्तरी परिक्रमा में सीढि़यों पर होती थी। इसमें केडीबी जयराम विद्यापीठ का सहयोग लेता था, लेकिन तब दक्षिण की तरफ मुख होने के कारण आरती पर सवाल भी उठे। इसे देखते हुए पुरुषोत्तमपुरा बाग में उत्तरमुखी आरती स्थल बनाया गया। यहां उत्तर पूर्व दिखा में मुंह कर आरती में सैकड़ो लोग एक साथ हिस्सा ले सकेंगे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!