एम.बी.बी.एस. में एडमिशन के नाम पर 34 लाख की धोखाधड़ी

Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Oct, 2017 03:04 PM

mbbs fraud in the name of admission

एम.बी.बी.एस. में एडमिशन करवाने के नाम पर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

कैथल (सुखविंद्र): एम.बी.बी.एस. में एडमिशन करवाने के नाम पर 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हुडा सैक्टर-19 निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2014 में वह उसके बेटे का दाखिला एम.बी.बी.एस. में करवाना चाहता था। उसकी पानीपत निवासी हिमांशु कक्कड़ से जान पहचान थी। हिमांशु ने उसको बताया कि उसकी गाजियाबाद यू.पी. में 2 व्यक्तियों से पहचान है। मैनेजर कोटे से 34 लाख रुपए डोनेशन के साथ दाखिला करवा देंगे। लोकेश ने उसे 2 लाख रुपए का चैक व 2 लाख रुपए नकद टोकन के रूप में दिए। 30 जून को हिमांशु ने 30 लाख रुपए और मांगे। उन्होंने 28 लाख रुपए नकद व 2 लाख रुपए का चैक उसके बड़े बेटे जतिन के खाते का दिया।

करीब 3 महीने बाद भी उसके बेटे का नाम अहमदनगर के पाटिल कालेज में नहीं आया। कुछ समय के बाद आरोपी कहने लगा कि जिस व्यक्ति ने एडमिशन के लिए कहा था वह काम नहीं कर सका। अब आरोपी ने पैसे मांगने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शहर थाना के सब-इंस्पैक्टर बजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने पानीपत निवासी हिमांशु कक्कड़ के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकद्दमा दर्ज किया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!