Edited By Updated: 09 Dec, 2016 04:28 PM
प्रकाश नगर तहसील कैंप में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला के पति ने उसको गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों...
पानीपत (पाटिल): प्रकाश नगर तहसील कैंप में एक महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। महिला के पति ने उसको गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों की शिकायत के आधार पर मृतका के पति दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।