आगामी विधानसभा चुनाव में जेल तोड़ने को तैयार इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Oct, 2017 04:04 PM

om prakash chautala assembly elections

पैरोल पर आए इनेलो सुप्रीमो अोम प्रकाश चौटाला इस बार अगामी विधानसभा चुनाव के समय पार्टी के साथ मौजूद रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें जेल तोड़कर ही क्यों न आना पड़े। ये बात अोमप्रकाश चौटाला ने अपने प्रदेश के दौरा अभियान के दौरान कही। चौटाला टोहाना में...

टोहाना(सुशील सिंगला): पैरोल पर आए इनेलो सुप्रीमो अोम प्रकाश चौटाला इस बार अगामी विधानसभा चुनाव के समय पार्टी के साथ मौजूद रहेंगे, इसके लिए चाहे उन्हें जेल तोड़कर ही क्यों न आना पड़े। ये बात अोमप्रकाश चौटाला ने अपने प्रदेश के दौरा अभियान के दौरान कही। चौटाला टोहाना में पार्टी कार्याकर्ताओं की बैठक लेने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पुरानी कई बातों को बताते हुए कार्यतर्ताअों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने जेपी आंदोलन अौर ताऊ देवी लाल के संघर्ष की याद दिलाई।  
PunjabKesari
चौटाला ने कहा कि कांग्रेस की चाल के तहत उन्हें सजा हुई है। आगामी विधानसभा चुनाव में इनेलो की सरकार बनना तय है। सरकार आने पर ऐसी नीतिया बनाऊंगा, जिसे कोई बदल नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय वे पार्टी के लोगों के बीच में रहेंगे, जिसके लिए चाहे उन्हें जेल तोड़ कर ही क्यों न आना पड़े। उन्होंने कहा कि मेरी गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताअों ने इनेलो को मजबूत किया है। जनता पहले कांग्रेस से खफा थी अौर आज भाजपा ने सभी वर्गों को दुखी कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के गुरदासपुर संसदीय सीट पर जो हाल भाजपा हुआ है, वही हाल लोकसभा चुनाव में पूरे देश में होगा। गुरदासपुर में भाजपा से दुखी होने पर सुनील जाखड़ को जीत मिली है। इनेलो ने प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू किया हुआ है। जनता के बीच में जाओं और चौ. देवीलाल की नीतियों के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ कर पार्टी मजबूत बनाएं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!