#InternationalYogaDay- मोदी से प्रेरित होकर हरियाणा में नेताओं ने किया योग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Jun, 2017 10:18 AM

inspired by modi leaders in haryana have done yoga

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का तीसरा साल है। भारत सहित विश्व के 150 देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है।

करनाल (कमल मिड्ढा):आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का तीसरा साल है। भारत सहित विश्व के 150 देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। एेसा ही आयोजन करनाल के इंद्री में भी देखने को मिला, जहां योग दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे और योग करते दिखे। उनके साथ प्रदेश के खाद्य एंव आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज समेत जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं सीएम आज करनाल सड़क के फोर लेनिंग कार्य का भी शुभारंभ करेंगे। ओ.एस.डी.अमरेंद्र सिंह ने गत स्थानीय कैंप कार्यालय में जनता दरबार के दौरान पत्रकारों से बात कर ये जानकारी दी थी।
PunjabKesari
अंबाला (कमलप्रीत):जिले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। इसके साथ उन्होंने तमाम अधिकारी व छात्र संग योग में भाग लिया। 
PunjabKesari
रेवाड़ी (पवन कुमार वर्मा):रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में तकरीबन ढ़ाई हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ योग किया। इसके साथ-साथ राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल और प्रशानिक अधिकारीयों ने भी योग किया। राज्यमंत्री ने कहा कि योग को रोजाना एक घंटा करना जरूरी है। तभी हम स्वास्थ्य रहकर देश को नई दिशा दे सकते हैं। 
PunjabKesari
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र लघु सचिवालय के प्रांगण में राज्यमंत्री कृष्ण बेदी मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने विधिवत दीप प्रज्वलित कर योग दिवस का शुभा आरम्भ किया। इसके साथ ही स्कूली बच्चों के साथ-साथ नगरवासियों और जिला अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए योग प्रचारकों को सम्मानित भी किया गया। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज योग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। मानव कल्याण के लिए और विश्व शांति के लिए, प्रधानमंत्री और योग गुरु रामदेव के प्रयास से आज योग को लेकर पूरा विश्व एक समय पर एकजुट हुआ है।
PunjabKesari
फरीदाबाद (देवेंद्र कौशिक):जिला जेल फरीदाबाद में 2300 कैदियों ने एक साथ योग किया। मुख्यअतिथि भूमि सुधार बोर्ड के चेयरमैन अजय गौड़ ने कहा कि भारत की संस्कृति में योग का महत्व प्राचीन काल से रहा है।
PunjabKesari
यमुनानगर (सुरेंदर मेहता):तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यमुनानगर में भी कार्य् क्रम हुुुआ। इस अवसर पर जिला प्रशासन ने आयुष विभाग और पतंजलि की तरफ से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, जिसमें हजारो शहरवासियों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। वही शहरवासियों को लंबे अरसे से योग सीखा रहे जय कुमार पतंजलि ने बताया कि आज लोगों की इतनी संख्या देखकर लगता है कि लोग कितने जागरूक हो रहे हैं। इस योग से पूरे भारतवासियों को योगा के जरिए स्वस्थ करना है, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ भारत के निर्माण में सहायक होगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!